जरूरत की खबर- सोते समय मुंह से निकलती है लार:डॉक्टर से समझें, यह कब नॉर्मल है, कब किसी बीमारी का संकेत, बचाव के 11 उपाय

जब हम सो रहे होते हैं, तब भी हमारे शरीर के भीतर कई जरूरी काम लगातार चलते रहते हैं। सलाइवा यानी लार बनना भी इनमें से एक है। यह हमारे शरीर का एक जरूरी फ्लुइड है, जो मुंह को नम रखने, खाना चबाने और निगलने के साथ पाचन की प्रक्रिया में भी मदद करता है।

आमतौर पर हम जागते या सोते समय लार को अनजाने में निगलते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कई बार सुबह उठने पर तकिए पर लार के निशान मिलते हैं?

कभी-कभार सोते समय मुंह से लार निकलना सामान्य है। लेकिन अगर ऐसा रोज हो तो इसके पीछे एलर्जी, एसिड रिफ्लक्स या स्लीप एपनिया जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में सोते समय लार निकलने की समस्या को विस्तार से समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • सोते समय लार निकलना किन हेल्थ प्रॉब्लम्स का संकेत है?
  • इस समस्या को कम करने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट- डॉ. रोहित शर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- लार का हमारे शरीर में क्या काम है और ये क्यों जरूरी है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • यह हमारे मुंह में मौजूद लार ग्रंथियों से निकलने वाला एक फ्लुइड है।
  • लार भोजन को गीला और नरम बनाती है, जिससे उसे निगलना आसान हो जाता है।
  • इसमें मौजूद एंजाइम भोजन में मौजूद स्टार्च को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू करते हैं।
  • लार मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कंट्रोल करती है। इसलिए शरीर में पर्याप्त लार बनना जरूरी है।

लार के सभी काम ग्राफिक में देखिए-

सवाल- सोते समय मुंह से लार क्यों निकलती है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • सोते समय शरीर की मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं और लार निगलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
  • इस दौरान मुंह खुला रहने से लार बाहर निकलने लगती है।
  • करवट या पेट के बल सोने पर लार मुंह से बाहर निकल सकती है।
  • सर्दी, एलर्जी या नाक बंद होने के कारण मुंह से सांस लेने पर भी ऐसा हो सकता है।
  • पेट का एसिड भोजन नली की ओर आने पर कभी-कभी मुंह में ज्यादा लार बनने लगती है।
  • लार निगलने में परेशानी होने पर भी यह मुंह से बाहर निकल सकती है।
  • खर्राटे लेने के दौरान मुंह खुला रहने से लार बाहर निकल सकती है।

सवाल- क्या सोते समय मुंह से लार निकलना एकदम नॉर्मल है?

जवाब- हां, सोते समय मुंह से थोड़ी लार निकलना सामान्य है। लेकिन अगर ऐसा रोजाना ज्यादा मात्रा में हो या अचानक लार निकलने की समस्या बढ़ जाए, तो इसके पीछे कोई दूसरी वजह हो सकती है।

सवाल- क्या सोते समय मुंह से लार निकलने का कारण लार का ज्यादा बनना भी हो सकता है?

जवाब- हां, ऐसा हो सकता है। शरीर में जरूरत से ज्यादा लार बनने को ‘हाइपरसलाइवेशन’ या ‘सियालोरिया’ कहते हैं। इससे मुंह में अतिरिक्त लार जमा होने लगती है, जो नींद के दौरान बाहर निकल सकती है। एसिड रिफ्लक्स, मुंह में संक्रमण या कुछ दवाओं के कारण लार ज्यादा बनती है।

सवाल- क्या यह किसी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकता है?

जवाब- हां, अगर सोते समय मुंह से बार-बार लार निकलती है या समस्या अचानक बढ़ जाती है तो इसके पीछे कुछ हेल्थ कंडीशंस हो सकती हैं। इसे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- लार निकलना कब नॉर्मल है और कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

जवाब- कभी-कभार सोते समय थोड़ी लार निकलना सामान्य है। लेकिन अगर लार लगातार निकलती है या इसके साथ दूसरे लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों का सोते समय लार निकलने से कोई संबंध है?

जवाब- हां, लाइफस्टाइल और खानपान की कुछ आदतें सोते समय मुंह से लार निकलने की समस्या को बढ़ा सकती हैं, जैसे कि-

  • सोने से ठीक पहले भारी खाना खाना।
  • एसिड रिफ्लक्स की समस्या होना।
  • करवट या पेट के बल सोना।
  • नाक बंद होने के कारण मुंह से सांस लेना।
  • शराब पीना।

सवाल- अगर पहले लार नहीं निकलती थी और अचानक रात में रोज लार निकलने लगे तो क्या करें?

जवाब- इसे नजरअंदाज न करें। कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • नाक बंद होने, सर्दी-जुकाम या एसिड रिफ्लक्स जैसे कारणों पर ध्यान दें।
  • अगर समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।
  • अगर अचानक लार निकलने के साथ बोलने में परेशानी, चेहरे में कमजोरी या निगलने में दिक्कत हो तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

सवाल- सोते समय मुंह से लार निकलने की समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब- इसके लिए रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव करना और इससे जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स का समय पर इलाज कराना जरूरी है। सभी जरूरी सावधानियां ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या सोते समय बच्चों के मुंह से लार निकालना सामान्य है?

जवाब- हां, छोटे बच्चों में निगलने की प्रक्रिया विकसित हो रही होती है। इस दौरान सोते समय लार निकलना सामान्य है। नाक बंद होने, एलर्जी या मुंह से सांस लेने पर भी लार बाहर निकल सकती है।

लेकिन अगर रोज ज्यादा लार निकलती है, दिन में भी लार टपकती है या निगलने, सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हैं तो पीडियाट्रिशियन से कंसल्ट करें।

Related Posts

फिजिकल हेल्थ- सुबह पहला कदम रखते ही एड़ी में दर्द:हो सकता है प्लांटर फेशियाइटिस, डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव
  • October 27, 2026

फर्ज कीजिए, सुबह नींद खुली। आपने अंगड़ाई ली और बिस्तर से उतरकर दिन की शुरुआत करने के लिए जमीन पर पैर रखा। लेकिन पहला कदम रखते ही एड़ी में सुई…

Read more

Continue reading
मिठाई पर चांदी नहीं ‘जहर’:लैब टेस्ट में 99% वर्क नकली, चांदी में एल्युमिनियम और सोने में तांबा-जिंक; लिवर-किडनी खराब होने का खतरा
  • October 27, 2026

राजस्थान में काजू कतली, बर्फी जैसी मिठाइयों पर लगने वाले चांदी और सोने के वर्क एल्युमिनियम और तांबे से तैयार हो रहे हैं। वहीं एल्युमिनियम जिसे खाने से लिवर-किडनी खराब…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग