जरूरत की खबर- किचन–सिंक में कभी न डालें 10 चीजें:जमेगी गंदगी, पाइप होगा ब्लॉक, सिंक हाइजीन मेन्टेन करने के 7 टिप्स

किचन का सिंक घर की उन जगहों में से एक है, जिसका इस्तेमाल दिनभर होता है। सुबह की चाय से लेकर रात के बर्तनों तक, दिनभर न जाने कितना पानी और कचरा इसके रास्ते से गुजरता है। हममें से ज्यादातर लोग बचा हुआ तेल, चायपत्ती, आटा, चावल या खाने के छोटे-छोटे टुकड़े सिंक में बहा देते हैं।

उस वक्त लगता है कि पानी सब कुछ अपने साथ ले गया। लेकिन जो चीजें पानी के साथ बह जाती हैं, वे हमेशा पाइप से बाहर नहीं निकलतीं। कई बार ये पाइप में फंस जाती हैं या उसकी दीवारों पर जमने लगती हैं। धीरे-धीरे यही जमा कचरा बदबू और सिंक जाम होने जैसी समस्याओं की वजह बनता है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में किचन सिंक ब्लॉकेज पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • कौन-सी चीजें सिंक में नहीं डालनी चाहिए?
  • किचन सिंक को जाम होने से कैसे बचाएं?

सवाल- किचन सिंक ब्लॉक क्यों होता है?

जवाब- किचन सिंक की पाइपलाइन के अंदर समय के साथ गंदगी की लेयर जमा होने लगती है। यह लेयर पाइप का रास्ता धीरे-धीरे संकरा कर देती है। इससे पानी का बहाव कम होने लगता है और सिंक जाम हो जाता है।

सवाल- हमारी किन गलतियों के कारण सिंक ब्लॉक हो सकता है?

जवाब- किचन सिंक अचानक जाम नहीं होता। ज्यादातर मामलों में हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें इसकी वजह बनती हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • बर्तनों को बिना साफ किए सीधे सिंक में धोना। इससे प्लेट, कड़ाही और पैन में बचा खाना, तेल-घी और मसाले पाइप में जाकर चिपक सकते हैं।
  • आटा गूंथने के बाद बचा आटा या चावल का पानी सिंक में डालना। इससे पाइप के अंदर धीरे-धीरे परत जम सकती है।
  • सिंक में ड्रेन जाली न लगाना। इससे खाने के छोटे-छोटे कण सीधे पाइप में चले जाते हैं और समय के साथ उसमें जमा हो सकते हैं।

सवाल- वो कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी सिंक में नहीं डालना चाहिए?

जवाब- कुछ चीजें पानी में फूल जाती हैं और कुछ चिपचिपी परत बना लेती हैं। यही वजह है कि घरेलू इस्तेमाल की चीजों को किचन सिंक में डालने से बचना चाहिए। ग्राफिक में इन चीजों की लिस्ट देखिए-

सवाल- ये 10 चीजें सिंक में डालने से क्या नुकसान हो सकता है?

जवाब- नीचे ग्राफिक में दी गई टेबल से समझिए कि कौन-सी चीज क्या नुकसान पहुंचा सकती हैं-

सवाल- इन 10 चीजों को डिस्पोज करने का सेफ तरीका क्या है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • तेल और घी ठंडा होने पर किसी बोतल या कंटेनर में जमा करें और कचरे में फेंकें।
  • चायपत्ती कम्पोस्ट में डालें या गीले कचरे के साथ डिस्पोज करें।
  • कॉफी पाउडर कम्पोस्ट या गीले कचरे में डालें।
  • चावल गीले कचरे के साथ फेकें, सिंक में न बहाएं।
  • आटा कूड़ेदान में डालें। इसे पानी के साथ न बहाएं।
  • पास्ता और नूडल्स गीले कचरे में डिस्पोज करें।
  • अंडे के छिलके कम्पोस्ट या कूड़ेदान में डालें।
  • फल-सब्जियों के छिलके का कम्पोस्ट बनाएं या गीले कचरे में फेकें।
  • स्टिकर और लेबल सूखे कचरे के साथ डिस्पोज करें।
  • दवाइयां और केमिकल्स अलग से डिस्पोज करें, सिंक या टॉयलेट में न डालें।

सवाल- क्या पानी आसानी से निकल रहा है, फिर भी पाइप के अंदर गंदगी जमा हो सकती है?

जवाब- हां ऐसा हो सकता है। पाइप के अंदर गंदगी, ग्रीस और अन्य कण धीरे-धीरे जमा हो सकते हैं, जबकि ऊपर से पानी सामान्य रूप से बहता हुआ दिखाई देता है।

दरअसल, पाइप में समस्या तब नजर आती है, जब जमा हुई गंदगी पानी के बहाव को प्रभावित करने लगती है। इसलिए सिर्फ पानी का निकलना ही पाइप की सफाई का पैमाना नहीं है।

सवाल- क्या दूध, दही और क्रीम जैसी चीजें भी पाइप में समस्या पैदा कर सकती हैं?

जवाब- हां, इन चीजों में फैट और प्रोटीन होते हैं। यह सीवर सिस्टम में जाकर अन्य कचरे के साथ मिल सकते हैं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी खराब होते हैं।

इनके अवशेष पाइप या ड्रेन में स्मेल पैदा करते हैं और बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं।

सवाल- क्या किचन सिंक की गंदगी से फूड कंटैमिनेशन का रिस्क बढ़ता है?

जवाब- हां, किचन सिंक का इस्तेमाल रोज फल-सब्जियां धोने, बर्तन साफ करने और खाना बनाने से जुड़ी कई गतिविधियों में होता है। ऐसे में अगर सिंक साफ न हो तो गंदगी और खाने के अवशेष फल-सब्जियों या साफ बर्तनों के संपर्क में आ सकते हैं।

सवाल- कौन-से संकेत बताते हैं कि पाइप ब्लॉक हो रहा है?

जवाब- पाइप पूरी तरह जाम होने से पहले कुछ बदलाव नजर आते हैं। अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए, तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। ग्राफिक में पाइप ब्लॉकेज के सभी संकेत देखिए-

सवाल- अगर सिंक जाम हो जाए तो क्या करें?

जवाब- हल्के ब्लॉकेज की स्थिति में कुछ आसान घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं। ग्राफिक में सभी उपाय देखिए-

सवाल- किचन सिंक को ब्लॉकेज से बचाने के लिए क्या करें?

जवाब- कुछ आसान आदतों से लंबे समय तक पाइपलाइन में ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती, जैसेकि-

  • ड्रेन पर जाली लगाएं।
  • बर्तन धोने से पहले खाने के बचे टुकड़े कूड़ेदान में डालें।
  • इस्तेमाल किया हुआ तेल और घी अलग कंटेनर में जमा करें।
  • चायपत्ती और कॉफी पाउडर को सिंक में न बहाएं।
  • पानी का बहाव धीमा होते ही समस्या की जांच करें।

सवाल- किचन सिंक की सफाई कैसे करें? हाइजीन कैसे मेंटेन करें?

जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • दिन में कम-से-कम एक बार सिंक को पानी और लिक्विड क्लीनर से साफ करें।
  • बर्तन धोने के बाद सिंक में बचे फूड पॉर्टिकल्स हटा दें।
  • ड्रेन जाली की रेगुलर सफाई करें।
  • सप्ताह में एक बार बेकिंग सोडा या विनेगर से ड्रेन साफ करें।
  • सिंक और उसके आसपास की सतह को सूखा रखें।
  • बर्तन धोने वाले स्पंज और स्क्रबर को समय-समय पर बदलें।
  • सिंक में लंबे समय तक गंदे बर्तन जमा करके न रखें।

किचन सिंक से जुड़े कुछ कॉमन सवाल जवाब

सवाल- क्या चायपत्ती बायोडिग्रेडेबल होने के कारण सुरक्षित है?

जवाब- बायोडिग्रेडेबल होने के बावजूद यह पाइप में फंस सकती है।

सवाल- क्या थोड़ा-सा चावल या आटा नुकसान पहुंचा सकता है?

जवाब- बार-बार ऐसा करने से धीरे-धीरे ब्लॉकेज बनने लगता है।

सवाल- क्या नींबू के छिलके सिंक में डाल सकते हैं?

जवाब- नहीं, नींबू के छिलकों को सिंक में बहाने की बजाय कम्पोस्ट या गीले कचरे में डालना बेहतर विकल्प है।

Related Posts

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से
  • October 29, 2026

करवा चौथ का त्योहार। हाथों में छलनी, चांद का इंतजार और जीवनसाथी के साथ बिताए कुछ खास पल। त्योहार से जुड़ी यादें हर किसी के लिए खास होती हैं। जब…

Read more

Continue reading
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें
  • October 29, 2026

सवाल- मैं 35 साल का हूं। मेरा 5 साल का बेटा जन्म से अब तक गांव में दादा-दादी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ जॉइंट फैमिली में रहा है।…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें