अशोक सेन ‘ऑस्कर क्लेन मेडल’ पाने वाले पहले भारतीय बने:IIT कानपुर से फिजिक्स में मास्टर्स किया, 2001 में पद्म श्री मिला जानें पूरी प्रोफाइल

फिजिक्स साइंटिस्ट अशोक सेन को प्रतिष्ठित ‘ऑस्कर क्लेन मेडल’ से सम्मानित किया गया है। अशोक ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं।

ये सैद्धांतिक भौतिकी (थियोरेटिकल फिजिक्स) के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और ‘रॉयल ​​स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ की ‘नोबेल कमिटी फॉर फिजिक्स’ 1988 से हर साल ये मेडल देती है।

बेंगलुरु स्थित 25 अक्टूबर को ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल साइंसेज’ (ICTS) ने इसकी जानकारी दी। अशोक इसी संस्थान में प्रोफेसर भी हैं।

‘स्ट्रिंग थ्योरी’ के लिए मशहूर हैं

‘स्ट्रिंग थ्योरी’ पर अपने काम के लिए मशहूर अशोक सेन को इससे पहले ‘डिराक मेडल’ और ‘ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स’ जैसे अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।

स्ट्रिंग थ्योरी, क्वांटम थ्योरी और गुरुत्वाकर्षण के बीच की विसंगतियों को दूर करने के मुख्य प्रयासों में से एक है। इसका उद्देश्य भौतिकी की एक ऐसी नई ‘ग्रैंड यूनिफाइड थ्योरी’ खोजना है, जो बहुत छोटे उप-परमाणु कणों से लेकर विशाल आकाशगंगाओं तक, हर स्तर पर सभी कणों और बलों के व्यवहार की व्याख्या कर सके।

अशोक ने 1978 में IIT कानपुर से फिजिक्स में मास्टर डिग्री पूरी की। आईसीटीपी पुरस्कार मिल चुका है। 2009 में इन्फोसिस पुरस्कार (गणितीय विज्ञान), मिला और शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिला। अमेरिका की स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क, स्टोनी ब्रुक (SUNY Stony Brook) से भौतिकी में PhD की। फर्मी नेशनल एक्सेलरेटर लैबोरेटरी में पोस्टडॉक्टोरल शोध किया। स्टैनफोर्ड लीनियर एक्सेलरेटर सेंटर (SLAC), अमेरिका में शोध किया।

नोबेल पाने वाले वैज्ञानिक इस मेडल लिस्ट में शामिल

‘ऑस्कर क्लेन मेडल’ हर साल स्वीडन की स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और ‘रॉयल ​​स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ की ‘नोबेल कमिटी फॉर फिजिक्स’ देती है।

साल 1988 में शुरू किया गया यह पुरस्कार भौतिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इसका नाम स्वीडिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी ऑस्कर क्लेन के नाम पर रखा गया है।

इस पुरस्कार को पाने वालों में स्टीफन हॉकिंग, पीटर हिग्स, चेन-निंग यांग, स्टीवन वेनबर्ग और हंस बेथे जैसे नोबेल पुरस्कार विजेता शामिल हैं।

पिछले कुछ सालों में भारतीय वैज्ञानिकों को मिले शीर्ष भौतिकी सम्मानों की श्रृंखला में ‘ऑस्कर क्लेन मेडल’ सबसे नया है। प्रो. सेन की पत्नी प्रो. सुमति राव भी हरिश्चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक रही हैं।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर:अब 20 किमी के दायरे में आने वाले लोग सस्ता टोल पास ले सकेंगे, भारत-मैक्सिको ने ToR साइन किया
  • October 29, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ के बीच वार्ता…

Read more

Continue reading
प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर
  • October 29, 2026

हाईकोर्ट: 3 साल बाद भी ICAR की मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया उदयपुर। राज्य में पिछले तीन वर्षों से नियम और तय मानकों के बिना संचालित हो रहे निजी…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें