
इन्द्रगढ़ में दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। नगर पालिका इन्द्रगढ़ ने रविवार रात इसका आयोजन किया, जो देर रात 3 बजे तक चला। इसमें काव्य प्रेमी श्रोता जमे रहे।
पूर्व जिला अध्यक्ष छीतरलाल राणा, जिला महामंत्री योगेंद्र श्रृंगी, नगर पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा, उपाध्यक्ष अंजू राजावत और भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरिराज जैन मुख्य अतिथि थे। संयोजक वार्ड पार्षद पारस जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।
कवियत्री सुमित्रा सरल ने सरस्वती वंदना से शुरुआत की। रीवा के अमित शुक्ला, सूरत की सोनल जैन, उदयपुर के सिद्धार्थ देवल, हरियाणा के अनिल अग्रवंशी और कोटा के बाबू बंजारा जैसे कवियों ने हास्य, श्रृंगार, वीर रस की कविताएं सुनाईं।
इस मौके पर नगर पालिका के वार्ड पार्षद लक्ष्मी चंद सैनी, नाथू लाल कहार और भाजपा के मंडल प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश सेन, गणेश गौतम समेत कई लोग मौजूद थे।








