
बूंदी जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। जिला परिषद सदस्य के लिए 4 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब जिला परिषद के 27 वार्डों में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इसी तरह तालेड़ा पंचायत समिति में सदस्य पदों के लिए 8 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। अब यहां 69 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
जिला परिषद सदस्य के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में, 4 ने नामांकन लिए वापस
जिला परिषद सदस्य के लिए 27 वार्डों में 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि 4 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वार्ड संख्या 3 से मधु मीणा (बसपा), वार्ड संख्या 12 से रमेश (बसपा), वार्ड संख्या 14 से निर्दलीय सुरेन्द्र और वार्ड 24 से निर्दलीय मनसोर ने नामांकन वापस लिया है।

तालेड़ा पंचायत समिति में 69 प्रत्याशी
तालेड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 से प्रकाशी और अजोद बाई (निर्दलीय), वार्ड 5 से अनीता (निर्दलीय), वार्ड 14 से सचिन गोचर (निर्दलीय), वार्ड 20 से राजेश कुमारी मीणा (निर्दलीय), वार्ड 22 से मीनाक्षी शर्मा (कांग्रेस), वार्ड 23 से देवराज (निर्दलीय) और चंद्र प्रकाश सैनी (निर्दलीय) ने नामांकन वापस लिया है। अब 25 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 69 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।









