फिजिकल हेल्थ- खाने के बाद घंटों पचता नहीं है खाना:हो सकता है गैस्ट्रोपेरेसिस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, इलाज, बचाव के 10 टिप्स

आपने दोपहर के खाने में दो रोटी खाई थी। शाम होने को आई, लेकिन अभी तक पेट भरा हुआ है। भूख लगने का नाम ही नहीं ले रही। पेट भी फूला-फूला लग रहा है। कई बार खाने के कुछ घंटे बाद भी ऐसा लगता है, जैसे पेट ने खाना पचाने का प्रोसेस शुरू ही नहीं किया।

आपको लग सकता है कि शायद ये गैस या अपच की समस्या है। लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो, भूख कम लगे, खाने का मन कम हो और वजन भी घटने लगे, तो सवाल उठता है कि आखिर पेट के भीतर चल क्या रहा है? यह स्थिति ‘गैस्ट्रोपेरेसिस’ हो सकती है।

इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में गैस्ट्रोपेरेसिस के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • यह समस्या क्यों होती है?
  • इसका इलाज क्या है और इससे बचने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट- डॉ. दत्तात्रेय सोलंके, कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई

सवाल- गैस्ट्रोपेरेसिस क्या होता है? एकदम आसान भाषा में समझाइए।

जवाब- गैस्ट्रोपेरेसिस में पेट खाना पचाने के लिए उसे आगे छोटी आंत तक भेजने में सामान्य से ज्यादा समय लगाता है। इसे एक आसान उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं। मान लीजिए-

  • आपने दोपहर में दाल, रोटी और सब्जी खाई।
  • खाना खाने के बाद पेट का काम है कि वह खाने को धीरे-धीरे मथकर छोटे हिस्सों में तोड़े और फिर छोटी आंत में भेजे।
  • छोटी आंत में आगे पाचन और पोषक तत्वों को शरीर में पहुंचाने का काम होता है।
  • इसके लिए पेट की मांसपेशियां सिकुड़ती और फैलती हैं। पेट की नसें इन मांसपेशियों को सही समय पर काम करने का संकेत देती हैं।
  • गैस्ट्रोपेरेसिस में यह प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। यानी पेट खाने को आगे भेजने में देर करता है। खाना पेट में सामान्य से ज्यादा समय तक रुका रहता है।

आसान शब्दों में इसे ‘पेट के धीरे खाली होने की समस्या’ कह सकते हैं।

सवाल- गैस्ट्रोपेरेसिस क्यों होता है?

जवाब- इसके कई कारण हो सकते हैं-

1. डायबिटीज

  • लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से पेट की मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली नसों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • इससे खाने को आगे भेजने का पेट का काम धीमा पड़ जाता है।

2. पेट की सर्जरी

  • पेट या उसके आसपास की कुछ सर्जरी के दौरान पेट की गति को नियंत्रित करने वाली नसों पर असर पड़ सकता है।
  • इससे गैस्ट्रोपेरेसिस हो सकता है।

3. दूसरी बीमारियां

  • पार्किंसन डिजीज और कुछ अन्य न्यूरोलॉजिकल कंडीशंस पेट की गति को प्रभावित कर सकती हैं।
  • हाइपोथायरॉइडिज्म (थायरॉइड ग्लैंड से जुड़ी कंडीशन) भी पेट के धीरे खाली होने से जुड़ा हो सकता है।

4. कुछ दवाएं

पेन किलर और कुछ दूसरी दवाएं पेट के खाली होने की गति धीमी कर सकती हैं।

5. कई बार कारण पता नहीं चलता

  • कुछ लोगों में जांच के बाद भी गैस्ट्रोपेरेसिस का स्पष्ट कारण सामने नहीं आता।
  • इसे इडियोपैथिक गैस्ट्रोपेरेसिस कहते हैं।

गैस्ट्रोपेरेसिस के सभी कारण ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गैस्ट्रोपेरेसिस होने पर कौन-से लक्षण दिखाई देते हैं?

जवाब- गैस्ट्रोपेरेसिस होने पर पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसके सभी प्रमुख लक्षण ग्राफिक में देखिए-

ध्यान दें: इन लक्षणों की गंभीरता हर व्यक्ति में अलग हो सकती है। ये लक्षण दूसरी बीमारियों में भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की जांच जरूरी है।

सवाल- डॉक्टर गैस्ट्रोपेरेसिस का पता कैसे लगाते हैं, इसके लिए कौन-से टेस्ट कराते हैं?

जवाब- गैस्ट्रोपेरेसिस का पता लगाने के लिए डॉक्टर पहले मरीज के लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पूछते हैं। वे यह जानने की कोशिश करते हैं कि खाना खाने के बाद पेट कितनी देर तक भरा रहता है, उल्टी होती है या नहीं और वजन तो नहीं घट रहा। इसके बाद जरूरत के अनुसार कुछ टेस्ट कराए जाते हैं।

1. गैस्ट्रिक एम्प्टिंग टेस्ट

  • यह गैस्ट्रोपेरेसिस की जांच का सबसे अहम टेस्ट है।
  • इसमें मरीज को थोड़ा खाना खिलाया जाता है, जिसमें बहुत कम मात्रा में रेडियोएक्टिव सब्सटेंस मिला होता है।
  • स्कैन की मदद से देखा जाता है कि खाना कितनी तेजी से पेट से छोटी आंत में जा रहा है।
  • जांच में आमतौर पर करीब 4 घंटे लगते हैं।

2. एंडोस्कोपी

  • इसमें एक पतली, लचीली नली के सिरे पर लगे कैमरे से भोजन नली, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से को देखा जाता है।
  • इससे पता चलता है कि कहीं खाने के आगे बढ़ने में कोई रुकावट या दूसरी समस्या तो नहीं है।

3. ब्लड टेस्ट

  • इससे ब्लड शुगर, शरीर में पानी की कमी और पोषण की स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
  • ब्लड टेस्ट से गैस्ट्रोपेरेसिस के संभावित कारणों को समझने में मदद मिलती है।

4. ब्रीथ टेस्ट

  • इसमें मरीज को एक खास पदार्थ मिला खाना दिया जाता है।
  • इसके बाद कुछ घंटों तक सांस के सैंपल लिए जाते हैं।
  • इनकी मदद से अंदाजा लगाया जाता है कि पेट से खाना कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सवाल- गैस्ट्रोपेरेसिस का इलाज क्या है?

जवाब- इसका इलाज इसके कारण और लक्षणों की गंभीरता पर निर्भर करता है। इलाज का मुख्य उद्देश्य पेट से खाना आगे बढ़ने में मदद करना, लक्षणों को कम करना और शरीर में पोषण की कमी नहीं होने देना है।

खाने की आदतों में बदलाव: एक बार में ज्यादा खाने की बजाय दिन में 5–6 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएं। भोजन अच्छी तरह चबाएं।

आसानी से पचने वाला खाना: डॉक्टर की सलाह से नरम, अच्छी तरह पका हुआ और कम फैट वाला भोजन लें। कुछ लोगों को कम फाइबर वाला भोजन भी लेने की सलाह दी जाती है।

दवाएं: डॉक्टर पेट से खाना आगे बढ़ाने में मदद करने वाली या मतली और उल्टी कम करने वाली दवाएं दे सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल रखना: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा शुगर पेट की गति को धीमा कर सकती है।

पोषण की कमी दूर करना: अगर मरीज पर्याप्त खाना नहीं खा पा रहा है या वजन घट रहा है, तो डॉक्टर डाइट में बदलाव और पोषण संबंधी मदद की सलाह दे सकते हैं।

गंभीर मामलों में इलाज: अगर दवाओं और खानपान में बदलाव से फायदा न हो, तो डॉक्टर एंडोस्कोपी या सर्जरी से जुड़ी प्रक्रियाओं पर विचार कर सकते हैं।

ध्यान दें: गैस्ट्रोपेरेसिस का कोई एक इलाज सभी मरीजों के लिए सही नहीं होता। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं शुरू या बंद न करें।

सवाल- अगर गैस्ट्रोपेरेसिस का समय पर इलाज न हो तो क्या कॉम्प्लिकेशंस हो सकते हैं?

जवाब- इससे पाचन और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलने में परेशानी हो सकती है। इसके सभी संभावित कॉम्प्लिकेशंस पॉइंटर्स से समझिए-

पोषक तत्वों की कमी: खाना कम खा पाने या पोषक तत्वों का पर्याप्त सेवन न होने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है।

डिहाइड्रेशन: बार-बार उल्टी होने से शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।

वजन घटना और कमजोरी: पर्याप्त भोजन न मिल पाने से वजन घट सकता है और शरीर में कमजोरी आ सकती है।

ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव: डायबिटीज के मरीजों में खाना देर से पचने के कारण ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है।

बेजोआर बनना (Bezoar): पेट में बिना पचा खाना जमा होकर ठोस गांठ बना सकता है। इससे पेट से खाना आगे जाने में रुकावट हो सकती है।

सवाल- गैस्ट्रोपेरेसिस से बचने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए?

जवाब- संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने से पाचन संबंधी समस्याओं का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है। इसे ग्राफिक में देखिए-

कुल मिलाकर गैस्ट्रोपेरेसिस के लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। समय रहते डॉक्टर से सलाह लें। सही खानपान, ब्लड शुगर पर नियंत्रण और उचित इलाज से इसे मैनेज किया जा सकता है।

Related Posts

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की
  • November 22, 2026

नैनवां ब्लॉक के काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। यह केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र गंभीरा के अंतर्गत आता…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- इन 10 चीजों से पेट में गैस:ब्लोटिंग न हो इसके लिए एक्सपर्ट ने बताए 8 टिप्स, गैस ज्यादा बने तो ये 10 चीजें खाएं
  • November 22, 2026

रविवार का दिन है। घर में छोले बने हैं। साथ में गर्मागर्म पराठे और रायता भी। आपने बड़े चाव से खाया, लेकिन कुछ देर बाद पेट फूलने लगा। पेट में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

  • November 22, 2026
बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

  • November 22, 2026
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

  • November 22, 2026
नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

  • November 22, 2026
काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

  • November 22, 2026
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल

  • November 22, 2026
तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल