CBSE 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम 16 फरवरी से:पहला एग्जाम पेंटिंग-फिजिक्स, 12वीं के 7 पेपर्स होली के बाद होंगे, देखें डिटेल्ड डेटशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। स्टूडेंट्स सब्जेक्ट वाइस एग्जाम डेट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कक्षा 10वीं में 26.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं कक्षा 12वीं में 19.8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। दोनों क्लासेस में कुल 46 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। इस बार बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है ताकि स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से शुरू

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की रेग्यूलर क्लासेस वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम और प्रोजेक्ट का ऐसेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा। वहीं, सर्दियों वाले इलाकों के स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की तारीखें अलग रखी गई हैं।

स्टूडेंट चेक करें स्कूल की कैटेगरी

विंटर बाउंड स्कूलों में ये परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक होंगी। दोनों तरह के स्कूलों के लिए तारीखें अलग हैं, इसलिए छात्रों को यह देखना जरूरी है कि उनका स्कूल किस कैटेगरी में आता है।

कॉम्बिनेशन ध्यान में रखकर टाइमटेबल तैयार

CBSE बोर्ड ने सभी सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर टाइमटेबल तैयार किया है। इसका मकसद स्टूडेंट्स के दो सब्जेक्ट की एग्जाम के बीच टकराव रोकना है। इसके लिए बोर्ड ने 40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन स्टडी किए हैं।

विंटर बाउंड स्कूल की डेटशीट पहले जारी की गई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए विंटर बाउंड स्कूल के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम डेटशीट नॉर्मल डेटशीट से पहले ही जारी कर दी है। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी 2027 से शुरू की जाएंगी।

इन स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर से शुरू होंगे। बोर्ड ने इनके आयोजन को लेकर स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

CBSE उपलब्ध कराएगा एप लिंक

बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्कूलों को फोटो अपलोड करने का भी निर्देश दिया है। इसके लिए CBSE एक ऐप लिंक उपलब्ध कराएगा। स्कूलों को हर बैच की प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान एक ग्रुप फोटो लेकर इस लिंक के माध्यम से अपलोड करना होगी।

इसके अलावा, बाहरी एग्जामिनर और सुपरवाइजर की नियुक्ति के लिए स्कूलों को जरूरत के अनुसार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क करना होगा।

स्टूडेंट्स करें ये काम

प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने से पहले अपने स्कूल से सब्जेक्ट वाइज प्रैक्टिकल एग्जाम का टाइम-टेबल लें। प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क की तैयारी का प्लान बनाएं। स्कूल द्वारा तय बैच और एग्जाम टाइम का ध्यान रखें।

पूरी डेटशीट देखने की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

विंटर बाउंड स्कूल के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

Related Posts

MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2027 जारी, IFS प्रीलिम्स 24 जनवरी को:SET एग्जाम 7 मार्च को, लेक्चरर एग्जाम की तारीख 17 अक्टूबर
  • November 21, 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2027 के एकेडमिक सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस…

Read more

Continue reading
करेंट अफेयर्स 20 नवंबर:अब PF का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे एम्प्लोई, भारत-इजराइल के बीच बराक मिसाइल के लिए ₹1976 करोड़ का MoU हुआ
  • November 20, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली