करेंट अफेयर्स 9 नवंबर:नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर, अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 का शुभारंभ किया

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

6 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया

  • इसके तहत पिलर 2, 3 और 4 के लिए सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल शुरू किए गए।
  • सरकार ने 7,503 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 अतिरिक्त परियोजनाओं की भी घोषणा की है।
  • भारत की सेमीकंडक्टर जरूरतों के अनुरूप चिप डिजाइन करने वाले 200 स्टार्टअप्स और कंपनियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • दूसरे पिलर में सेमीकंडक्टर मशीनों और सामग्रियों का निर्माण करने के लिए आवेदन शुरू हुए।
  • वहीं तीसरे पिलर में नए सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट (Fabs) स्थापित करने के लिए आवेदन शुरू किए गए।
  • चौथे पिलर के अंतर्गत चिप असेंबली, टेस्टिंग और पैकेजिंग उद्योग को मजबूत करने के लिए आवेदन शुरू किए गए।
  • इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के तहत 12 नए आवेदकों को मंजूरी देने की घोषणा भी की।
  • सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के पहले चरण (सेमीकॉन इंडिया 1.0 पोर्टल) का शुभारंभ दिसंबर 2021 में हुआ था।
इससे पहले सेमीकॉन 1.0 में 105 स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया था।

इससे पहले सेमीकॉन 1.0 में 105 स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया था।

नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर

6 नवंबर को वोल्टास के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपने पद से रिटायरमेंट की घोषणा की।

  • वे 11 नवंबर 2026 को रिटायर होने जा रहे हैं।
  • 12 नवंबर 2026 से उन्हें वोल्टास का चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा।
  • 70 साल की उम्र पूरी होने के चलते टाटा ग्रुप की गाइडलाइंस के तहत उनका यह रिटायरमेंट हो रहा है।
  • बोर्ड ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सुनील डिसूजा को वोल्टास का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
  • डिसूजा 12 नवंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • नोएल टाटा ने साल 2017 में वोल्टास के चेयरमैन का पद संभाला था।
  • वोल्टास के अलावा वे इस साल के आखिरी तक टाटा ग्रुप की कई अन्य बड़ी कंपनियों के बोर्ड से भी रिटायर होने वाले हैं।

वोल्टास लिमिटेड

  • वोल्टास लिमिटेड भारत की प्रमुख एयर कंडीशनर और इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है।
  • यह टाटा समूह का हिस्सा है।
  • कंपनी को मुख्य रूप से एयर कंडीशनर, कूलिंग प्रोडक्ट्स और होम अप्लायंसेज के लिए जाना जाता है।
  • इसकी स्थापना 6 सितंबर 1954 में हुई थी।

7 नवंबर को SBI ने टेक्सास के फ्रिस्को में नई शाखा शुरू की

  • इससे अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय, कारोबारियों और कॉर्पोरेट ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
  • इस नई शाखा के खुलने के बाद अमेरिका में SBIC बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 7 से बढ़कर 8 हो गई है।
  • इस शाखा का उद्घाटन SBI समूह के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने किया।
  • इस अवसर पर भारत के महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ और फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल भी मौजूद थे।
  • ये नई ब्रांच रिटेल और कमर्शियल बैंकिंग सर्विस की पूरी सीरीज मुहैया कराने के लिए तैयार की गई है।
  • इसमें पर्सनल और बिजनेस डिपॉजिट, कमर्शियल लोन और इंटरनेशनल रेमिटेंस शामिल हैं।

स्पोर्ट्स

6 नवंबर को मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

  • शमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।
  • खास बात यह है कि 13 साल पहले 6 नवंबर को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और इसी दिन टेस्ट छोड़ा।
  • उन्होंने 64 मैच में 229 विकेट लिए। हालांकि, वे वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
  • शमी ने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। डेब्यू मैच में ही उन्होंने कुल 9 विकेट लिए।
  • वे 6 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे। एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट रहा।
  • कुल टेस्ट विकेटों के मामले में वे भारत के गेंदबाजों में 12वें और तेज गेंदबाजों में छठे स्थान पर रहे।
  • 2023 वनडे विश्व कप में शमी ने 7 मैचों में 24 विकेट लिए थे।
  • वे वनडे विश्व कप इतिहास में भारत की ओर से सर्वाधिक 55 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
  • 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल उनका आखिरी टेस्ट मुकाबला था।

मिसलेनियस (Miscellaneous) ओडिशा के टाइगर रिजर्व में बिच्छू की नई प्रजाति की खोज

  • इसका वैज्ञानिक नाम Liocheles similipalensis (लियोचेल्स सिमिलिपालेन्सिस) रखा गया है।
  • यह प्रजाति ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व में मिली। इस बिच्छू का नाम जंगल के नाम पर ही रखा गया है।
  • यह ओडिशा में Liocheles जीनस की पहली खोज है। इस वंश की अब तक मिली प्रजातियों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो गई है।
  • इसे समुद्र तल से लगभग 1,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उष्णकटिबंधीय नम वनों के चट्टानी इलाकों में खोजा गया।
  • यह खोज ठाकरे वन्यजीव फाउंडेशन के रिसर्चर सौरभ किनिंगे, तेजस ठाकरे, अक्षय खांडकेर और सिमलीपाल टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. प्रकाश चंद गोगिनेनी और वन कर्मचारियों के प्रयासों से हुई है।
  • इसकी लंबाई करीब 4 से 5 सेंटीमीटर है।
  • इसके शरीर का रंग काला है, लेकिन रोशनी में उस पर नीली सी चमक दिखती है। यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है।
  • रिसर्चर्स ने इसके जियोग्राफिकल डिस्ट्रीब्यूशन का पता लगाने और जीनस के दूसरे सदस्यों के साथ इसके एवोल्यूशनरी रिश्तों को समझने के लिए फील्ड सर्वे और DNA बेस्ड स्टडीज की मांग की है।

Related Posts

MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2027 जारी, IFS प्रीलिम्स 24 जनवरी को:SET एग्जाम 7 मार्च को, लेक्चरर एग्जाम की तारीख 17 अक्टूबर
  • November 21, 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2027 के एकेडमिक सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस…

Read more

Continue reading
करेंट अफेयर्स 20 नवंबर:अब PF का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे एम्प्लोई, भारत-इजराइल के बीच बराक मिसाइल के लिए ₹1976 करोड़ का MoU हुआ
  • November 20, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली