आधी रात हिरणों का शिकार, मारकर पेड़ पर लटकाया:डिब्बे में बंद रहस्यमयी सामान से आवाज कर रहे थे, शोर सुनकर भागे

बाड़मेर के धनाऊ थाना क्षेत्र में शिकारियों ने शुक्रवार (6 नवंबर) रात में दो हिरणों को मार दिया। तीसरे को मारने की कोशिश में शोर मचा तो भाग गए।

इससे पहले शिकारियों ने एक मरे हुए हिरण के पैर बांधकर पेड़ पर उल्टा लटका दिया। घटना नेहरों की नाड़ी और बिसारणिया गांव में रात करीब 12 बजे की है।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी एक रहस्यमयी डिब्बा लाए थे, उसमें से आ रही आवाज से वे हिरणों को अपनी ओर बुला रहे थे।

लगातार हो रहे शिकार से गुस्साए वन्यजीव प्रेमी और ग्रामीण शुक्रवार रात से धरने पर बैठे हैं। वे आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सबसे पहले- शिकार से जुड़ी PHOTOS…

नहरों की नाड़ी में धरना स्थल पर शनिवार सुबह आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

नहरों की नाड़ी में धरना स्थल पर शनिवार सुबह आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने गांव के पास के ही एक पेड़ पर हिरण को बांध रखा था।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने गांव के पास के ही एक पेड़ पर हिरण को बांध रखा था।

दावा है कि पहले भी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को शिकार के बारे में शिकायतें की हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

दावा है कि पहले भी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को शिकार के बारे में शिकायतें की हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पशुओं की आवाज सुनकर जागे ग्रामीण

एडवोकेट जगदीश ढाका ने बताया कि धनाऊ के नेहरों की नाड़ी, बिसारणिया गांव के चारों तरफ रेतीले धोरें हैं। यहां हिरणों की संख्या ज्यादा है।

शुक्रवार रात दो हिरणों को मारने के बाद शिकारी तीसरे हिरण का पीछा करते हुए ग्रामीण कंवराराम चौधरी के पशुओं के बाड़े तक पहुंच गए।

उनके हाथ में लोहे का एक डिब्बा था। उसमें कुछ सामान डालकर वे आवाज कर रहे थे, ताकि हिरणों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकें।

डिब्बे की आवाज सुनकर बाड़े में बंधी गाय और भैंस घबराकर भागने लगीं और चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज कंवराराम और दूसरे ग्रामीण जाग गए।

शिकारियों को ललकारा, अंधेरे के कारण भागे

कंवराराम और दूसरे ग्रामीणों गांव ने बाहर आकर शिकारियों को ललकारा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने शिकारियों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। धनाऊ पुलिस का कहना है कि देर रात 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

हिरणों के शव फेंककर भागे थे शिकारी

करीब 3 महीने पहले भी बाड़मेर के पास बालोतरा में हिरणों के शिकार का मामला सामने आया था। पाबूपुरा गांव में शिकारी दो हिरणों को मारकर अपने साथ ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने करीब 5 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इसके बाद आरोपी दोनों हिरणों को फेंककर भाग गए थे। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

पूरी खबर पढ़िए…

Related Posts

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार
  • November 20, 2026

गोहाटा गांव में जमीन के विवाद में गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बूंदी के गोहाटा गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद में गुरुवार को दो पक्षों…

Read more

Continue reading
दामाद नहीं,लव-मैरिज करने वाली भतीजी के मर्डर का प्लान था:उसने ‘आटा-साटा’ तोड़ा तो बेटे की पत्नी भी छोड़ गई, इसी से नाराज था हत्यारा चाचा
  • November 13, 2026

सिरोही जिले के अनादरा गांव में 9 नवंबर की रात लक्ष्मण घांची नाम के युवक की हत्या सिर्फ लव मैरिज की रंजिश का नतीजा नहीं थी। वारदात का मुख्य आरोपी…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

  • November 20, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

  • November 20, 2026
नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

  • November 20, 2026
हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव