सोनिया ने लिखा-राहुल को पिता की हत्या की आशंका थी:अमेरिका जाते समय कहा था- सुरक्षा नहीं बढ़ी तो अंतिम संस्कार में आना पड़ेगा

1991 में राजीव के अंतिम संस्कार के दौरान सोनिया को सहारा देते राहुल-प्रियंका।

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में लिखा है कि राहुल गांधी को पिता राजीव गांधी की हत्या की आशंका थी।

मार्च 1991 में अमेरिका लौटने से पहले राहुल ने कहा था कि अगर पिता की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो उन्हें जल्द ही उनके अंतिम संस्कार के लिए घर आना पड़ेगा।

सोनिया के मुताबिक, उस समय राजीव गांधी की जान को खतरा लगातार बढ़ रहा था, लेकिन उनकी सुरक्षा के इंतजाम कमजोर कर दिए गए थे।

प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी उनकी जान पर खतरा कम नहीं हुआ था। इसके बावजूद उन्हें पहले जैसी सुरक्षा नहीं मिल रही थी।

सोनिया की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को मार्केट में आ गई। किताब के कवर पर जो फोटो है, इसे राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।

सोनिया की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को मार्केट में आ गई। किताब के कवर पर जो फोटो है, इसे राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।

राहुल ने बिहार दौरे में देखी थी पिता की सुरक्षा में चूक

सोनिया लिखती हैं कि मार्च 1991 में ईस्टर की छुट्टियों के दौरान राहुल अमेरिका से घर आए थे। उस समय वे पढ़ाई के लिए अमेरिका में थे। उन्होंने अपने पिता के साथ बिहार के दौरे पर जाने की जिद की।

इस दौरे में राहुल ने जो देखा, उससे वे हैरान रह गए। राजीव जिस खुली जीप में सफर कर रहे थे, उस पर विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्थर और ईंटें बरसाईं।

यह सब स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में हो रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने राजीव को बचाने या हमले को रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

1984 में 3 आतंकी संगठनों से था खतरा, 1990 तक कई और संगठन सामने आए

सोनिया लिखती हैं कि 1984 में प्रधानमंत्री बनने के समय राजीव गांधी को तीन आतंकवादी संगठनों से खतरा था। 1990 तक ऐसे कई और चरमपंथी संगठन सामने आ चुके थे, जिनके निशाने पर राजीव सबसे प्रमुख व्यक्ति थे। अधिकारियों को भी इन खतरों की जानकारी थी।

सोनिया के मुताबिक, दिसंबर में हुई एक समिति की बैठक में फैसला लिया गया था कि राजीव को मिलने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की सुरक्षा जारी रहेगी। इसे तभी बदला जाएगा, जब खतरे का नए सिरे से आकलन करने पर इसकी जरूरत महसूस हो।

लेकिन वीपी सिंह सरकार ने अगले ही महीने SPG सुरक्षा हटा दी। राजीव की नजदीकी सुरक्षा के लिए खासतौर पर प्रशिक्षित सुरक्षा बल की जगह स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया गया।

वीपी सिंह और चंद्रशेखर से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी

सोनिया लिखती हैं कि कांग्रेस पार्टी ने वीपी सिंह और चंद्रशेखर, दोनों प्रधानमंत्रियों से राजीव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया।

राजीव जब भी किसी दौरे पर जाते थे, उनके साथ सिर्फ एक निजी सुरक्षाकर्मी (PSO) होता था। वह भी एक पुलिसकर्मी था। बाद में बारी-बारी से दो पुलिसकर्मी उनके साथ रहने लगे। उनके पास सिर्फ एक पिस्तौल होती थी।

सोनिया के मुताबिक, देश के किसी भी राज्य की पुलिस को किसी बड़े राजनीतिक व्यक्ति को सुरक्षा देने के लिए न तो खास प्रशिक्षण मिला था और न ही जरूरी संसाधन थे। वह लिखती हैं कि अगर राजीव के विरोधियों ने सोचा था कि सुरक्षा कम करके वे उन्हें दबा लेंगे, तो वे गलत थे।

हालांकि, सोनिया और प्रियंका हर वक्त उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती थीं। जब तक राजीव किसी दौरे से सुरक्षित घर नहीं लौट आते थे, तब तक दोनों चैन से नहीं रह पाती थीं।

दिल्ली के बुक स्टोर्स की 2 तस्वीरें, जहां सोनिया की किताब बिक्री के लिए रखी है…

खान मार्केट में सोनिया गांधी की किताब को बाहरी हिस्से में डिस्प्ले के लिए लगाया गया है।

खान मार्केट में सोनिया गांधी की किताब को बाहरी हिस्से में डिस्प्ले के लिए लगाया गया है।

कई बुक स्टोर्स में सोनिया गांधी की किताब को स्पेशल कॉर्नर में डिस्प्ले किया गया है।

कई बुक स्टोर्स में सोनिया गांधी की किताब को स्पेशल कॉर्नर में डिस्प्ले किया गया है।

‘बिलॉन्गिंग..’ के बारे में सोनिया ने क्या कहा है…

सोनिया गांधी ने किताब की शुरुआत में बताया है कि उन्होंने अपनी जिंदगी की कहानी लिखने का फैसला क्यों किया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और परिवार की कहानी है।

वे अपने परिवार को उसी रूप में दिखाना चाहती थीं, जैसा उन्होंने उसे जाना और प्यार किया। परिवार के लोगों के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन उनके स्वभाव, संघर्ष और भावनाओं को समझने की कोशिश कम हुई।

सोनिया लिखती हैं कि उन्होंने ज्यादातर जिंदगी अपनी निजी दुनिया को लोगों से दूर रखा। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद दुख ने उन्हें राजनीति में ला दिया, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को बचाए रखने की कोशिश की।

अपने जीवन के बारे में खुलकर लिखना उन्हें लगभग असंभव लगता था। अब सार्वजनिक जीवन की भागदौड़ से दूर होकर उन्हें अपनी कहानी को पीछे मुड़कर देखने का मौका मिला।

वे भारत में बिताए पांच दशक से ज्यादा समय के अनुभव भी साझा करना चाहती थीं। उन्होंने लिखा कि इस दौरान उन्होंने देश को बदलते देखा। शुरुआत में वे इस बदलाव को दूर से देख रही थीं, लेकिन बाद में खुद इसका हिस्सा बन गईं। यह किताब उसी सफर और उस देश की कहानी है, जिसे उन्होंने अपना घर माना।

Related Posts

डोटासरा ने गिनाए परिवार के ‘सरकारी कर्मचारी’:चेयरमैन पति का ‘धुरंधर अवतार’; कलमा के बाद अब ‘अजान’
  • November 14, 2026

पीसीसी चीफ डोटासराजी ने चुनावी मंच से परिवार के सरकारी कर्मचारियों की गिनती करा दी। जयपुर के बस्सी नगरपालिका की चेयरमैन के पति का धुरंधर अवतार दिखा। राठौड़जी के कलमा…

Read more

Continue reading
पित्रोदा बोले- मोदी से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग:PM हमेशा अपनापन दिखाते हैं, राहुल की तरह मेरा फोन भी टेप हो रहा
  • November 14, 2026

सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व पीएम राजीव गांधी के मित्र हैं।  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा– पीएम मोदी से उनके रिश्ते…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे