फिजिकल हेल्थ- देश में हर तीसरे व्यक्ति को मेटाबॉलिक सिंड्रोम:डॉक्टर से समझें क्या है ये बीमारी, इसे कैसे पहचानें और कैसे बचें

दिल धड़क रहा है, शरीर भोजन से ऊर्जा बना रहा है और हर सेकेंड अरबों कोशिकाएं काम कर रही हैं। इन सभी प्रक्रियाओं के पीछे मेटाबॉलिज्म नाम का जटिल सिस्टम काम करता है। यह शरीर को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाता है। जब इस संतुलन में गड़बड़ी आने लगती है तो ‘मेटाबॉलिक सिंड्रोम’ हो सकता है।

यह ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट की चर्बी, हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और असामान्य कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं एक साथ हो सकती हैं।

‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत के शहरी इलाकों में रहने वाले हर 3 में से 1 वयस्क को मेटाबॉलिक सिंड्रोम है। 50 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते यह आंकड़ा 40% से भी ज्यादा हो जाता है। चिंता की बात यह है कि ज्यादातर लोगों को इसका पता भी नहीं चलता, क्योंकि आमतौर पर शुरुआत में इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते।

इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में मेटाबॉलिक सिंड्रोम पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • मेटाबॉलिक सिंड्रोम का पता कैसे चलता है?
  • इससे बचाव के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट- डॉ. अभिनबा हाजरा, कंसल्टेंट, एंडोक्रोनोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी, हॉस्पिटल, दिल्ली

सवाल- मेटाबॉलिक सिंड्रोम क्या है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • यह ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में कई मेटाबॉलिक सिस्टम से जुड़ी कई गड़बड़ियां एक साथ होने लगती हैं।
  • इसमें शरीर एनर्जी, शुगर और फैट को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है।
  • इस स्थिति में शरीर के अंदर ऐसे बदलाव शुरू हो चुके होते हैं, जो आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ाते हैं।
  • यह एक तरह का वार्निंग साइन है, जो बताता है कि शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ बिगड़ रही है।

सवाल- डॉक्टर कब कहते हैं कि किसी को मेटाबॉलिक सिंड्रोम है?

जवाब- इसके लिए डॉक्टर शरीर के कुछ महत्वपूर्ण हेल्थ पैरामीटर्स की जांच करते हैं। अगर किसी व्यक्ति में तय 5 रिस्क फैक्टर्स में से 3 या उससे ज्यादा मौजूद हों तो यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम का संकेत होता है।

सवाल- मेटाबॉलिक सिंड्रोम क्यों होता है? इसके संभावित कारण क्या हो सकते हैं?

जवाब- इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इंसुलिन रेजिस्टेंस को इसका सबसे बड़ा कारण मानते हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • इंसुलिन एक हार्मोन है, जो ब्लड में मौजूद शुगर को सेल्स तक पहुंचाने का काम करता है।
  • जब सेल्स इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाती हैं, तो शुगर सेल्स के अंदर ठीक से नहीं पहुंच पाता। इससे ब्लड शुगर बढ़ने लगती है। इसे ‘इंसुलिन रेजिस्टेंस’ कहते हैं।
  • ऐसी स्थिति में शरीर को ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए ज्यादा इंसुलिन बनाना पड़ता है।
  • समय के साथ इसका असर शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और पेट की चर्बी पर पड़ने लगता है।
  • यही बदलाव आगे चलकर मेटाबॉलिक सिंड्रोम की वजह बनते हैं।

ग्राफिक में सभी कारण देखिए-

सवाल- मेटाबॉलिक सिंड्रोम के शुरुआती संकेत क्या हैं?

जवाब- इसमें शरीर कुछ ऐसे संकेत देने लगता है, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य थकान या बढ़ती उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ग्राफिक में मेटाबॉलिक सिंड्रोम के सभी शुरूआती संकेत देखिए-

सवाल- क्या दुबले-पतले लोगों को भी मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो सकता है?

जवाब- हां, कुछ लोग दिखने में दुबले-पतले होते हैं, लेकिन उनके पेट के अंदर और अंगों के आसपास फैट जमा हो सकता है। इसे अक्सर ‘स्किनी फैट’ कहते हैं।

ऐसे लोगों का वजन सामान्य हो सकता है। लेकिन उनके शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ब्लड शुगर, असामान्य कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं मौजूद हो सकती हैं।

सवाल- पेट की चर्बी सबसे खतरनाक क्यों मानी जाती है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • इसमें फैट सिर्फ स्किन के नीचे ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर लिवर, इंटेस्टाइन और अन्य ऑर्गन्स के आसपास भी जमा हो सकती है। इस अंदरूनी चर्बी को ‘विसरल फैट’ कहते हैं।
  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह चर्बी कई ऐसे केमिकल रिलीज करती है, जो शरीर के सामान्य कामकाज को प्रभावित करते हैं।
  • यही कारण है कि पेट की चर्बी मेटाबॉलिक सिंड्रोम, टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ाती है।

सवाल- किन लोगों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम का रिस्क ज्यादा होता है?

जवाब- इसका रिस्क उन लोगों में ज्यादा होता है, जिन्हें लंबे समय से शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या वजन से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। किन्हें रिस्क ज्यादा है, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या तनाव में खाना (स्ट्रेस ईटिंग) भी मेटाबॉलिक सिंड्रोम का रिस्क बढ़ाता है?

जवाब- हां, ऐसा हो सकता है। इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • कई लोग स्ट्रेस, एंग्जाइटी या उदासी के दौरान जरूरत से ज्यादा खाना खाने लगते हैं, खासकर मीठी, तली-भुनी और ज्यादा कैलोरी वाली चीजें। इसे स्ट्रेस ईटिंग कहा जाता है।
  • समस्या यह है कि ऐसे फूड आइटम्स अक्सर शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी देते हैं।
  • अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो वजन बढ़ सकता है और पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।

सवाल- क्या मेटाबॉलिक सिंड्रोम और डायबिटीज एक ही चीज हैं?

जवाब- नहीं, डायबिटीज एक कंडीशन है, जिसमें शरीर ब्लड शुगर को ठीक से मैनेज नहीं कर पाता।

वहीं मेटाबॉलिक सिंड्रोम कई रिस्क फैक्टर्स का एक समूह है, जो भविष्य में डायबिटीज और दूसरी गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ाता है।

सवाल- क्या छोटे बच्चों को भी मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो सकता है?

जवाब- हां, पिछले कुछ सालों में बच्चों और किशोरों में भी इसके मामले बढ़े हैं। डॉ. अभिनाबा हजरा के मुताबिक, बचपन में मोटापा, ज्यादा स्क्रीन टाइम और कम फिजिकल एक्टिविटी इसके प्रमुख कारण हैं।

सवाल- मेटाबॉलिक सिंड्रोम इतना खतरनाक क्यों है?

जवाब- यह शरीर के इंटरनल सिस्टम को एक साथ प्रभावित करता है। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और कई बार सालों तक कोई स्पष्ट लक्षण भी नहीं दिखते।

ऐसे में व्यक्ति खुद को स्वस्थ समझता है। जबकि शरीर के अंदर नुकसान बढ़ता रहता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे एक ‘साइलेंट हेल्थ थ्रेट’ भी मानते हैं।

सवाल- मेटाबॉलिक सिंड्रोम होने पर और किन बीमारियों का रिस्क बढ़ता है?

जवाब- ऐसी कंडीशन में हार्ट, लिवर, किडनी और ब्लड वेसल्स से जुड़ी समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या मेटाबॉलिक सिंड्रोम से सेक्सुअल हेल्थ प्रभावित हो सकती है?

जवाब- हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह स्थिति शरीर में हार्मोन, ब्लड फ्लो और एनर्जी लेवल को प्रभावित कर सकती है। यह सेक्सुअल हेल्थ के लिए जरूरी है।

  • पुरुषों में इससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का रिस्क बढ़ सकता है।
  • महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • हालांकि हर व्यक्ति में इसके लक्षण और प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं।

सवाल- क्या मेटाबॉलिक सिंड्रोम को रिवर्स किया जा सकता है?

जवाब- हां, शुरुआती या हल्के मेटाबॉलिक सिंड्रोम को रिवर्स किया जा सकता है। मेटाबॉलिक सिंड्रोम कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि कुछ जोखिमों का समूह है, जैसेकि-

  • पेट के आसपास ज्यादा चर्बी।
  • बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर।
  • बढ़ी हुई ब्लड शुगर।
  • ट्राइग्लिसराइड ज्यादा।
  • HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) कम।

इनमें जैसे ही सुधार होता है, मेटाबॉलिक सिंड्रोम के पैरामीटर्स भी नॉर्मल हो सकते हैं।

सवाल- इसे रिवर्स करने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब- सबसे पहले कमर की चर्बी कम करें और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने पर ध्यान दें। इसके लिए-

  • नियमित फिजिकल एक्टिविटी करें।
  • हफ्ते में कम-से-कम 2–3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें।
  • सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, फल, नट्स और पर्याप्त प्रोटीन लें।
  • शुगरी ड्रिंक्स, चीनी वाले फूड और अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड कम करें।
  • लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें।
  • 7–9 घंटे की अच्छी, गहरी नींद लें।
  • ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल रेगुलर चेक कराएं।

सवाल- मेटाबॉलिक सिंड्रोम न हो, इसके लिए हमारी लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए?

जवाब- इसके लिए खानपान, शारीरिक गतिविधि, नींद और तनाव जैसी सभी चीजों पर एक साथ ध्यान देना जरूरी है।

  • फिजिकली एक्टिव रहें।
  • संतुलित और घर का बना भोजन खाएं।
  • खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें।
  • वजन और कमर के घेरे पर नजर रखें।
  • 7–9 घंटे की अच्छी नींद लें।
  • तनाव को मैनेज करें।
  • धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहें।
  • रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं।

Related Posts

जरूरत की खबर- देसी सुपरफूड है ’हलीम सीड्स’:शुगर कंट्रोल से लेकर वेटलॉस तक इसके 10 फायदे, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका
  • November 20, 2026

चिया सीड्स, क्विनोआ और दूसरे विदेशी सुपरफूड्स की चर्चा खूब होती है। लोग इन्हें हेल्दी डाइट का जरूरी हिस्सा मानते हैं। लेकिन भारत में सदियों से एक ऐसा बीज इस्तेमाल…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- शरीर का सुरक्षा कवच है फाइटोन्यूट्रिएंट्स:बीमारियों से बचाए, एक्सपर्ट से जानें 50 फाइटोन्यूट्रिएंट्स रिच फूड की लिस्ट
  • November 19, 2026

हम रोज जो फल-सब्जियां खाते हैं, उनमें 25 हजार से ज्यादा नेचुरल केमिकल कंपाउंड होते हैं, जिन्हें ‘फाइटोन्यूट्रिएंट्स’ कहते हैं।ये पौधों को कीट, फंगस, संक्रमण और तेज धूप जैसे बाहरी…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

  • November 20, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

  • November 20, 2026
नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

  • November 20, 2026
हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

  • November 20, 2026
पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार