जरूरत की खबर- क्या है जापानी सुपरफूड माचा:न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके 7 हेल्थ बेनिफिट्स, घर पर बनाने का सही तरीका

कुछ साल पहले तक माचा भारत में ज्यादातर लोगों के लिए एक हरे रंग का पाउडर था। आज यह कैफे के मेन्यू, सोशल मीडिया रील्स और फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स की पसंदीदा ड्रिंक बन चुका है।

इसकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल में भारत में गूगल ट्रेंड्स पर ‘हाउ टू मेक माचा’ की सर्च लगभग 1300% बढ़ गई है।

माचा को ‘जापानी सुपरफूड’ कहा जाता है, लेकिन इसकी कहानी चीन से शुरू हुई थी। तांग और सॉन्ग राजवंश के समय चाय की पत्तियों को पीसकर पाउडर बनाया जाता था और उसे गर्म पानी में फेंटकर पिया जाता था।

वर्ष 1191 के आसपास जापानी जेन भिक्षु इसाई (Eisai) इस परंपरा को चीन से जापान लेकर गए। धीरे-धीरे माचा जापानी जेन संस्कृति और पारंपरिक टी सेरेमनी का अहम हिस्सा बन गया। समय के साथ यह परंपरा चीन में लगभग खत्म हो गई। लेकिन जापान ने इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान के रूप में सहेजकर रखा।

माचा की पॉपुलैरिटी के पीछे इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी बड़ी वजह है। ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, माचा में एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट (EGCG) नाम का पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट होता है। यह ब्लड प्रेशर और वेट कंट्रोल में मदद करता है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में माचा टी पर विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • माचा पीने के बाद शरीर में क्या होता है?
  • इसके हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?

एक्सपर्ट- अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली

सवाल- माचा क्या है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • माचा एक तरह की पाउडर वाली ग्रीन टी है।
  • यह ‘कैमेलिया साइनेंसिस’ की पत्तियों से बनाई जाती है।
  • सामान्य ग्रीन टी की तरह इसे उबालकर या छानकर नहीं पिया जाता।
  • चाय की पत्तियों को बारीक पीसकर पाउडर बनाया जाता है।
  • इस पाउडर को गर्म पानी में फेंटकर तैयार किया जाता है।
  • माचा के लिए इस्तेमाल होने वाले चाय के पौधों को कटाई से 3-4 हफ्ते पहले विशेष जाल या कपड़े से ढक दिया जाता है। इस प्रोसेस को ‘शेडिंग’ कहते हैं।
  • कम धूप मिलने से पत्तियों में क्लोरोफिल और अन्य बेनिफिशियल कंपाउंड की मात्रा बढ़ जाती है।
  • यही वजह है कि माचा का रंग सामान्य ग्रीन टी की तुलना में ज्यादा ज्यादा हरा होता है।

सवाल- माचा और ग्रीन टी में क्या अंतर है?

जवाब- सामान्य ग्रीन टी में पत्तियों को गर्म पानी में भिगोकर उनका अर्क पिया जाता है, जबकि माचा में चाय की पूरी पत्ती का बारीक पाउडर इस्तेमाल होता है। ग्राफिक में दोनों के बीच का अंतर देखिए-

सवाल- क्या माचा में कैफीन होती है?

जवाब- हां, माचा में कैफीन होती है। ग्रीन टी की पत्तियों में प्राकृतिक रूप से कैफीन मौजूद होती है। चूंकि माचा पूरी ग्रीन टी पत्ती के पाउडर से बनाई जाती है। इसलिए इसमें सामान्य ग्रीन टी की तुलना में ज्यादा और कॉफी की तुलना में कम कैफीन होती है।

‘हार्वर्ड हेल्थ’ के मुताबिक, करीब 240 ml माचा में 38-89 mg तक कैफीन होती है। इतनी ही मात्रा की ग्रीन टी में करीब 23-49 mg कैफीन होती है।

सवाल- माचा पीने के बाद शरीर में क्या होता है?

जवाब- माचा पीने के बाद इसमें मौजूद कैफीन, एल-थियानीन और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में अवशोषित होने लगते हैं। इसके बाद ब्रेन और शरीर में कुछ बदलाव होते हैं। पॉइंटर्स से समझिए-

  • माचा में मौजूद कैफीन ब्लडस्ट्रीम में पहुंचकर ब्रेन को अलर्ट करती है।
  • इससे कुछ समय के लिए थकान कम महसूस होती है और अलर्टनेस बढ़ती है।
  • माचा में मौजूद एल-थियानीन ब्रेन में कुछ न्यूरोट्रांसमीटर के लेवल को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि माचा पीने के बाद मूड बेहतर होता है।
  • माचा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करने में मदद करते हैं।
  • मेटाबॉलिज्म कुछ समय के लिए थोड़ा एक्टिव होता है। इससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।

सवाल- माचा के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?

जवाब- माचा में कैटेचिन्स, एल-थियानीन, कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे कई एक्टिव कंपाउंड होते हैं। ये कंपाउंड हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या माचा वजन कम करने में मददगार है?

जवाब- हां, इसमें मौजूद कैफीन और कैटेचिन्स (खासकर EGCG) मेटाबॉलिज्म और फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ा सकते हैं। इससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। हालांकि, सिर्फ माचा पीने से वजन कम नहीं होता। इसके लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी जरूरी है।

सवाल- क्या माचा पीने से शरीर डिटॉक्स होता है?

जवाब- वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई सबूत नहीं है कि यह शरीर से टॉक्सिन्स निकाल देती है।

सवाल- माचा पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

जवाब- इसका सबसे अच्छा समय सुबह है। इसमें कैफीन होती है, जो एनर्जी और अलर्टनेस बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए इसे देर शाम या रात में पीने से कुछ लोगों की नींद प्रभावित हो सकती है।

सवाल- किन लोगों को माचा टी लेते हुए सावधान रहना चाहिए?

जवाब- माचा आमतौर पर स्वस्थ लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन इसमें कैफीन होती है। इसलिए कुछ लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या ज्यादा माचा पीना नुकसानदायक भी हो सकता है?

जवाब- हां, माचा में कैफीन होती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा लेने पर कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसेकि-

  • घबराहट
  • बेचैनी
  • सिरदर्द
  • पेट में जलन
  • एसिडिटी
  • मतली
  • नींद में परेशानी
  • हार्ट बीट तेज होना

सवाल- एक दिन में कितना माचा टी लेना चाहिए?

जवाब- आमतौर पर स्वस्थ वयस्कों के लिए 1 कप माचा टी प्रतिदिन पर्याप्त है। एक कप माचा बनाने के लिए आमतौर पर 1-2 ग्राम (करीब आधा से एक चम्मच) माचा पाउडर इस्तेमाल किया जाता है।

सवाल- घर पर माचा टी कैसे बनाएं?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • एक कप में 1-2 ग्राम माचा पाउडर डालें।
  • गांठें न रहें, इसके लिए इसे पहले छान सकते हैं।
  • इसमें थोड़ा गर्म पानी डालें।
  • व्हिस्क, फ्रोदर या चम्मच की मदद से अच्छी तरह फेंटें।
  • झाग बनने पर बाकी पानी मिला दें।
  • चाहें तो दूध मिलाकर माचा लाटे भी बना सकते हैं।
  • तैयार माचा को तुरंत पी लें।

ध्यान रखें-

  • पानी का तापमान लगभग 70-80°C होना चाहिए।
  • उबलता हुआ पानी माचा का स्वाद कड़वा कर सकता है।

कुछ कॉमन सवाल और उनके जवाब

सवाल- माचा का स्वाद कैसा होता है?

जवाब- इसमें हल्की कड़वाहट, मिट्टी जैसी खुशबू और हल्का मीठापन होता है। कई लोग इसे ‘ग्रासी’ या ‘अर्थी’ स्वाद भी कहते हैं।

सवाल- क्या बच्चों को माचा दे सकते हैं?

जवाब- माचा में कैफीन होती है, इसलिए बच्चों को देने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

सवाल- क्या माचा से नींद पर असर पड़ सकता है?

जवाब- हां। अगर इसे ज्यादा मात्रा में या सोने से पहले लिया जाए तो कुछ लोगों को नींद आने में परेशानी हो सकती है।

सवाल- क्या माचा में चीनी मिलानी चाहिए?

जवाब- माचा बिना चीनी के पीना बेहतर होता है। स्वाद के लिए कुछ लोग शहद या अन्य स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं।

सवाल- क्या माचा पीने से डीहाइड्रेशन होता है?

जवाब- सामान्य मात्रा में माचा पीने से डीहाइड्रेशन नहीं होता। हालांकि इसमें कैफीन होती है, इसलिए पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

सवाल- क्या डायबिटीज के मरीज माचा पी सकते हैं?

जवाब- हां, लेकिन इसके लिए डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर है।

Related Posts

जरूरत की खबर- शरीर का सुरक्षा कवच है फाइटोन्यूट्रिएंट्स:बीमारियों से बचाए, एक्सपर्ट से जानें 50 फाइटोन्यूट्रिएंट्स रिच फूड की लिस्ट
  • November 19, 2026

हम रोज जो फल-सब्जियां खाते हैं, उनमें 25 हजार से ज्यादा नेचुरल केमिकल कंपाउंड होते हैं, जिन्हें ‘फाइटोन्यूट्रिएंट्स’ कहते हैं।ये पौधों को कीट, फंगस, संक्रमण और तेज धूप जैसे बाहरी…

Read more

Continue reading
फिजिकल हेल्थ- अचानक ब्लड प्रेशर बढ़े तो क्या करें:BP क्यों बढ़ता है, समझें इसका साइंस, इन स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट जरूरी
  • November 16, 2026

ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम है। कई बार तनाव, गुस्सा, दर्द, नींद की कमी या ज्यादा नमक, कैफीन और निकोटिन लेने से बीपी अचानक स्पाइक कर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान