राहुल अमेरिका में बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र:अगर हम चुनावों का बॉयकॉट करेंगे, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देंगे

राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत की।

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र है। मेरे लिए, यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है। अगर हमने चुनावों का बॉयकॉट करने का फैसला किया, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।’

राहुल ने कहा, ‘हम लोकतंत्र को खत्म नहीं करना चाहते। हमारी स्ट्रैटजी है कि हम लड़ें और भारत के लोगों को बताएं कि देश में क्या चल रहा है। विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे।’

राहुल गांधी ने यह बात गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के दौरान कही। राहुल दो दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

राहुल की बातचीत की 4 बड़ी बातें, कहा- लोग बिना डरे अपनी बात रखें

1. चुनावी बहिष्कार का कदम नहीं उठा रहे: हम जानबूझकर चुनावी बहिष्कार का कदम नहीं उठा रहे हैं और हमें भरोसा है। चुनाव आयोग खुद अब अंदर से हमें जानकारी दे रहा है। इसलिए यह ढांचा कब ढहेगा, यह सिर्फ समय की बात है। चुनाव आयोग में वरिष्ठ लोग अब कह रहे हैं कि हम यह और नहीं कर सकते।’

2. गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार नहीं: हम गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है। यह भारत के अधिकांश लोगों की भावना है।

3. लोग बिना डरे अपनी बात कह सकें: विपक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों की बिना डर अपनी बात कहने की सबसे बड़ी ताकत फिर से बहाल हो। यह ताकत आगे भी भारत की सबसे बड़ी शक्ति बनी रहेगी। हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं और मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हम यह लड़ाई जीत रहे हैं।

4. 2024 के चुनाव की वैधता पर सवाल: 2024 के लोकसभा चुनाव भी वैध नहीं थे। 2024 के चुनाव में मतदाता अवैध थे। कई फर्जी मतदाता थे। ऐसे में चुनाव वैध कैसे हो सकते हैं। मैं फिर बताऊंगा कि एक ब्राजीलियाई महिला, जो कभी भारत नहीं आई, उसने भारत में एक विधानसभा चुनाव में 23 बार मतदान किया।

राहुल बोले- अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो समय कम है

जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत के पास कितना समय है सवाल पर राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके पास समय नहीं है। मैं अपने घर में एयर प्यूरीफायर (हवा साफ करने वाली मशीनें) लगवा रहा हूं, क्योंकि मुझे दिनभर सिरदर्द रहता है।

दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की वजह से जितने लोग परेशानियां झेल रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है। छोटे-छोटे बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। लोग कैंसर जैसी बीमारियों से मर रहे हैं।

इजराइल से भारत के संबंधों से जुड़े सवाल पर कहा कि अक्टूबर में इजरायल में जो कुछ हुआ, मैं उसकी निंदा करता हूं। मुझे लगता है कि वह बेहद भयावह था। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। लेकिन गाजा में जो कुछ हो रहा है, मैं उसकी भी निंदा करता हूं। किसी एक पक्ष की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दोनों ही गलतियों की निंदा होनी चाहिए।

शिकागो में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के साथ राहुल गांधी।

शिकागो में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के साथ राहुल गांधी।

Related Posts

प्रहलाद गुंजल बोले- चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा:बीजेपी में कैडर सिस्टम खत्म, सरकारी मशीनरी को सत्ता बचाने का हथियार बनाया
  • November 21, 2026

पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा है कि राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। भाजपा का…

Read more

Continue reading
खाद की लाइन में किसानों के बीच हाथापाई:बड़ानयागांव सरकारी समिति में एक किसान को चोट लगी, पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया
  • November 21, 2026

बड़ा नयागांव की सहकारी समिति में शुक्रवार सुबह खाद वितरण के दौरान किसानों के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खाद लेने के लिए सुबह से ही आसपास…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली