उल्लू जैसे 50 एप बंद, लेकिन पोर्न का कारोबार जारी:नेपाल में शूटिंग, दुबई-कनाडा से अपलोडिंग, 1 दिन की कमाई 60 लाख

‘हमारे 7 लाख के एपिसोड ने 4 दिन में 1 करोड़ 60 लाख कमाए। 24 घंटे में 60 लाख रुपए आए, वो भी डॉलर में। आपके लिए भी बनवा देंगे। शूटिंग नेपाल में करा देंगे और डॉलर में पेमेंट आएगा।’

अश्लील फिल्मों के कारोबार से जुड़े लोगों ने हमें पड़ताल के दौरान ऐसे कई ऑफर दिए। ये ऑफर तब मिले, जब सरकार पोर्न इंडस्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है। 22 जुलाई को सरकार ने लोकसभा में बताया कि उसने कार्रवाई करते हुए अश्लील फिल्में दिखाने वाले उल्लू जैसे 50 OTT प्लेटफॉर्म बंद कर दिए हैं। जबकि असल में ये अब भी चल रहे हैं।

इसका शक हमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज और विज्ञापन देखकर हुआ। पड़ताल शुरू की तो पता चला कि बंद किए गए OTT प्लेटफॉर्म अब नए नामों और तरीकों से चल रहे हैं। सरकार की पाबंदी के बाद भी ये धंधा कैसे चल रहा है, फिल्में कौन बना रहा, शूटिंग कहां हो रही और कौन इन्हें नए प्लेटफॉर्म तक पहुंचा रहा है। हमने इन्वेस्टर बनकर इसकी पड़ताल की और मुंबई में इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों तक पहुंचे।

पहली मुलाकात

दावा: एक्टर बाहर छिपकर शूटिंग कर रहे

समीर सलीम सैकड़ों बोल्ड सीरीज और उल्लू चैनल के लिए दर्जनों एपिसोड तैयार कर चुके हैं। वे बताते हैं कि जरूरत से ज्यादा सेक्स दिखाने की होड़ में चूक हुई। सरकार ने हॉटशॉट्स, उल्लू, कूकू, प्राइमफ्लिक्स जैसे एप्स बंद करा दिए। अश्लील फिल्में अब भी बन रही हैं, बस तरीका बदल गया है।

रिपोर्टर: अभी एप कहां से चला रहे हैं, कैसे काम कर रहे हैं? समीर: प्ले स्टोर पर ही हैं। पहले गवर्नमेंट सख्ती कर रही थी, अब प्ले स्टोर सख्ती कर रहा है। वल्गर कंटेट आते एप तुरंत हट जाएगा। अब सब बाहर से चल रहे हैं, एक्टर भी बाहर जाकर छिप-छिपाकर शूट कर रहे हैं। गवर्नमेंट कह रही है कि फिल्मों की तरह बोल्ड सीन दिखाओ, लेकिन सिर्फ बोल्ड या सेक्स दिखाना सही नहीं है।

रिपोर्टर: उल्लू भी तो सिनेमा टाइप ही था। समीर: हां, 20 मिनट की स्टोरी में 16 मिनट सेक्स को स्टोरी फॉर्म नहीं माना जाएगा। 20 मिनट में ये सिर्फ 20% यानी 4 मिनट होना चाहिए। ज्यादा हुआ तो 6 मिनट कर दो। 16 मिनट करोगे, तो नहीं चलेगा। उल्लू या बाकी एप इसीलिए बैन हुए।

अब सवाल था कि क्या असल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग मुंबई से बाहर या देश के दूसरे हिस्सों में हो रही है? इसका जवाब तलाशते हुए हम OTT प्लेटफॉर्म उल्लू की बोल्ड सीरीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रिया गामरे से मिले।

दूसरी मुलाकात

दावा: बंद पड़े पुराने एप से फिल्में खरीदकर नए एप पर डाल रहे

प्रिया के मुताबिक, पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद मुंबई में अश्लील फिल्मों की शूटिंग लगभग बंद है। बातचीत में प्रिया ने हमें उस नेटवर्क के बारे में बताया, जिसकी तलाश थी।

उन्होंने बताया कि अभी बंद हो चुके एप से फिल्में खरीदकर अपने एप पर डालते हैं। गवर्नमेंट फिर न बंद कर दे, इसलिए नया बनाने का रिस्क नहीं ले रहे हैं। पुराना बना कंटेंट ही ले रहे हैं। कोई रॉयल्टी पर ले रहा है, तो कोई खरीद रहा है। इनका रिस्पॉन्स देखने के बाद नई फिल्म बनाएंगे।

प्रिया के मुताबिक, सॉफ्ट पोर्न बनाने का काम भारत के बाहर बैठकर करना होगा। लीगल परेशानियों से बचने के लिए कई लोग ऐसा कर रहे हैं। प्रिया ने हमारी बात दुबई में बैठे धर्म से करवाई, जो ऐसे एप्स ऑपरेट करता है।

रिपोर्टर: सेमी पोर्न अपलोड करने का क्या सिस्टम रहेगा? धर्म: बेसिकली इसमें लोअर पार्ट नहीं दिखता है, पूरा अपर पार्ट एक्सपोज्ड रहता है। वही सेमी पोर्न है। हॉट शॉट और उसके जैसे बाकी एप्स इंडिया में रजिस्टर्ड नहीं कर सकते। गूगल प्ले भी इंडिया के लिए इसकी परमिशन नहीं देता है।

ऐसे एप्स के लिए दुबई में हमारी बड़ी टेक्निकल टीम है, जो काम करेगी। थाईलैंड में शूटिंग , दुबई में एडिटिंग और कनाडा से कंटेंट अपलोडिंग होगी। भारत में सोशल मीडिया के जरिए प्रमोशन होगा, ताकि दर्शक सीधे एप तक पहुंच सकें।

समीर और प्रिया से बातचीत के बाद अब सवाल था कि पुराने अन टेलिकास्ट वीडियोज बेच कौन रहा है। इसकी पड़ताल ने हमें राजेश कुमार तक पहुंचाया, जो ऐसी फिल्में नए OTT प्लेटफॉर्म को बेच रहे हैं।

तीसरी मुलाकात

दावा: मड आईलैंड और लोनावला में शूटिंग, दुबई से अपलोडिंग

राजेश से नए OTT एप के लिए अश्लील फिल्में खरीदने की बात पहले फोन पर हुई। वो मिलने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने बताया कि एक एपिसोड 20 मिनट का है। इसका एक लाख 20 हजार लगेगा।

रिपोर्टर: अच्छा, अभी आपने मुझे ये रॉ फुटेज दिया है। राजेश: रॉ नहीं, ये प्रिव्यू है। ये डेढ़ घंटे का है। इसमें बीच-बीच में एपिसोड कटेगा। आपको हार्ड डिस्क में डालकर देंगे।

रिपोर्टर: कोई कॉपीराइट नहीं आएगा? राजेश: ओरिजनल शूट है, कॉपीराइट कैसे आएगा। एक्टर-आर्टिस्ट का NOC है।

रिपोर्टर: कितने एपिसोड बन रहे हैं? आपने किसके लिए बनाई थी? राजेश: टोटल 27 या 28। रैबिट के लिए बनाई थी। चैनल बंद हो गया, तो उन लोगों ने नहीं ली। सुना है फिर चालू हुआ है। अब दुबई से अपलोडिंग कर रहे हैं। बड़ा सेटअप है। हालांकि एप प्ले स्टोर पर नहीं है, लेकिन बाकी सब जगह चल रहा है। इन्हें डॉलर में पैसा आता है।

रिपोर्टर: अपलोडिंग दुबई से कर रहे हैं, एप भी वहीं डेवलप किया है क्या? राजेश: एप और बाकी सब यहीं से है, सिर्फ अपलोडिंग दुबई से कर रहे हैं। पहले का बना माल ही डाल रहे हैं। एक साथ कई प्रोड्यूसर काम कर रहे थे। मेरी 5 स्टोरी पर काम हुआ है। ऐसे न जाने और कितने होंगे।

रिपोर्टर: 1.20 लाख के हिसाब से 27-28 एपिसोड का कितना होगा? राजेश: 30-32 लाख।

रिपोर्टर: शूटिंग क्या मड आईलैंड में हुई है? राजेश: मड में। लोनावला में ज्यादा होती है।

राजेश के मोबाइल में अश्लील फिल्मों का जखीरा था। इससे प्रिया गामरे के दावे कंफर्म हो गए। सरकार की पाबंदियों के बाद जिन फिल्मों की रिलीज रुक गई थी, उन्हें नए OTT एप्स के जरिए दोबारा उतारा जा रहा है। अब सवाल आया कि ये एप्स कौन चला रहा है। इसका जवाब जानने के लिए हम राजेश की दिखाई फिल्मों में काम करने वाली एक एक्ट्रेस से मिले।

चौथी मुलाकात

दावा: रात 2 बजे के बाद इंटीमेट सीन, दिन में डायलॉग करवाते

आयुषी ‘यसम्मा’ और ‘मूड एक्स’ जैसे प्रतिबंधित पोर्न एप्स की फिल्में कर चुकी हैं। हम उनसे मुंबई के ओशिवारा के एक कैफे में मिले। हमने राजेश से मिली फिल्म की क्लिप दिखाते हुए पूछा क्या इसमें आप ही हैं। आयुषी ने हामी भरी और बातचीत आगे बढ़ी।

रिपोर्टर: पुराने प्रोजेक्ट्स बिक रहे हैं। आयुषी: हां, उल्लू के भी बिक रहे हैं। उन्होंने फील एप पर डाला है।

रिपोर्टर: क्या नई मूवीज भी बना रहे हैं? आयुषी: हां, मैंने खुद अप्रैल तक दिल्ली में शूट किया है। अच्छा पैसा मिला। फ्लाइट भी उनकी तरफ से थी।

रिपोर्टर: वो भी सेमी न्यूड था, अभी ऐसे शूट कहां चल रहे हैं? आयुषी: हां, टॉपलेस और सिलिकॉन लगाकर था। मुंबई में बोल्ड शूट ना के बराबर हैं। मड पूरा बंद है। लोनावला या बाहर ही जाते हैं। मुंबई के बाहर कोई नहीं रोकेगा। अभी ये लोग रात 2 बजे के बाद इंटीमेट सीन लगाते हैं, जब किसी के आने का खतरा नहीं रहता। बाकी सारे डायलॉग सुबह करवाते हैं।

रिपोर्टर: रेड रोज नाम से नया एप शुरू हुआ है, उसमें कैसी चीजें हैं? आयुषी: हां, इसमें मेरी भी सीरीज है। बिकिनी, टॉपलेस सब मिक्स है। ईवन उल्लू भी VPN के जरिए चल रहा है।

रिपोर्टर: एग्रीमेंट में क्या रहता है? आयुषी: यही कि जो कर रहे हो, अपनी मर्जी से कर रहे हो। हमारा नाम नहीं आना चाहिए। इसके बदले में इतना पैसा मिलेगा। उसके अलावा कुछ नहीं मिलेगा। चाहे हम कहीं भी रिलीज करें।

आयुषी से बातचीत के बाद भी सवाल बाकी था कि ये एप्स चला कौन रहा है? इसकी पड़ताल ने हमें बॉलीवुड के चर्चित चेहरे विनोद त्रिपाठी तक पहुंचाया।

पांचवी मुलाकात

दावा: 7 लाख के एपिसोड से 4 दिन में 1 करोड़ 60 लाख कमाए

विनोद से भी हम मुंबई के ओशिवारा के एक कैफे में मिले। उन्होंने पोर्न फिल्मों की शूटिंग से लेकर कमाई तक के तरीके बताए। वे कहते हैं, ‘इसके लिए एप मत बनाओ। सब वेबसाइट से चलाओ। एप ट्रैक हुआ, तो मुसीबत हो जाएगी। मूडएक्स की ओनर दिया वर्मा गोरखपुर की हैं। वो, उनके भाई-बहन और जीजाजी चारों पार्टनर हैं। दिया 4 बार जेल जा चुकी हैं।

एक बार गलती से एक एपिसोड गोरखपुर से अपलोड कर दिया था। IP से पकड़े गए। इंडिया में कुछ नहीं करते, वरना फंस जाएंगे। दिया का मेन फाइनेंसर कनाडा में बैठा है। वहीं से लोडिंग हो रही है। नेपाल में शूटिंग होती है। अब ये सब वेबसाइट से चलाती हैं।

विनोद कहते हैं,

QuoteImage

पोर्न वेबसाइट पर अकाउंट बनाओ, डॉलर में पैसा उठाओ। गवर्नमेंट से कोई मतलब ही नहीं है। आपने मूडएक्स पर मेरा ‘जामुनिया’ का एपिसोड देखा होगा। 7 लाख का एपिसोड था। 4 दिन में 1 करोड़ 60 लाख की रिकवरी थी। 24 घंटे में 60 लाख रुपए आए थे। USTD (डिजिटल करेंसी) में ट्रांसफर मारो और मौज करो।QuoteImage

रिपोर्टर: अभी मूडएक्स के शूट कहां हो रहे हैं? विनोद: नेपाल या कोलकाता में। सब आर्टिस्ट वहीं मिलते हैं। वहां एक बंदे को कॉन्ट्रैक्ट देते हैं। वो अपने हिसाब से सब करता है। आजकल मड आईलैंड में चेकिंग चलती है। पूछते हैं कि क्या शूट हो रहा है, हार्ड ड्राइव लाओ। राज कुंद्रा का केस इसी वजह से हुआ।

डेली रेवेन्यू चेक करें, तो वीडियो डालते ही एक घंटे में आपको डॉलर दिखने शुरू हो जाते हैं। ये सबसे सेफ गेम है और लाइफटाइम है। जब तक ऑथराइज्ड है और आपकी उस वेबसाइट पर ID है, तब तक वो डिलीट नहीं होगी क्योंकि ये इंटरनेशनल साइट है।

रिपोर्टर: कंप्लीट पोर्न साइट है? विनोद: हां, इसके अलावा भी 50 साइटें हैं। अगर आपको बनाना हो तो मैं सब कर दूंगा। मैं काम नहीं करता, अरेंज करवाया है। 42 साल का एक्सपीरियंस है।

रिपोर्टर: पोर्न फिल्म के हिसाब से एक एपिसोड का कितना बजट आएगा? विनोद: 5 लाख रुपए में कम से कम 4 एपिसोड मिल जाएंगे। अच्छे से करेंगे तो दो-ढाई एपिसोड, इससे ज्यादा नहीं। लड़कियां एक सीन करने का 50 हजार मांगती हैं। सोफिया नाम की एक्ट्रेस ने दो सीन के 1 लाख 30 हजार रुपए लिए।

अगर आप खर्च करते हैं, तो आपका अकाउंट भी खुलवा देंगे। उसके पैसे नहीं लेंगे। पासपोर्ट रखोगे तो अकाउंट तुरंत खुल जाता है, जिसका इंडिया से कोई मतलब नहीं। ट्रस्ट वॉलेट या सेफपाल का वॉलेट खोल दूंगा। आप डॉलर कहां लोगे, उसका अकाउंट यहीं बैठे-बैठे खोल देंगे।

रिपोर्टर: ये पूरा पोर्न ही है, क्या पोर्न साइट पर भी व्यूज से इनकम होती है? विनोद: फुल पोर्न। उसके बगैर चलेगा ही नहीं। दो-चार मिनट बिकिनी में चलेगा, बाकी 15 मिनट का फुटेज लेकर चलो। जितनी ज्यादा रील चलेगी, रोल होगा, उतना देखा जाएगा। इसमें इमीडिएट इनकम दिखती है। सब्सक्रिप्शन और मोनेटाइज कराने का झंझट नहीं है। खाली व्यू, वर्ल्ड वाइड व्यू है। आपको पता है, एक्सहैम्स्टर के लिए दुनिया भर से 22 करोड़ प्रोड्यूसर कंटेट बनाते हैं।

रिपोर्टर: मतलब 5 लाख में फुल पोर्न के कम से कम दो एपिसोड बन जाएंगे। विनोद: 15-20 मिनट का एक एपिसोड होता है। पेमेंट USDT में आता है। कैश करने के लिए लाखों पार्टियां हैं, जो आपसे परचेज करेंगी। हम सब इसी से लेते हैं, बैंक से कोई लेना-देना नहीं। गर्वंमेंट को भी प्रूफ नहीं देना कि पैसा कहां से आया।

रिपोर्टर: मतलब यहां सबके पोर्न सीन नेपाल में शूट होते हैं। विनोद: हां, 5 लाख के बजट में आपको लोडिंग के साथ सब काम मिलेगा। जेब से एक्स्ट्रा पैसा नहीं निकलेगा। आपको दिखाएंगे कि ये आपका अकाउंट है। फिर वीडियो अपलोड करेंगे।

सरकार ने अश्लील कंटेंट परोसने वाले एप्स बैन किए। कई प्लेटफॉर्म बंद कर दिए, लेकिन कारोबार से जुड़े लोगों ने काम बंद करने के बजाय रास्ते बदल लिए। अब शूटिंग के ठिकाने बदल रहे हैं, कंटेंट नए प्लेटफॉर्म पर पहुंच रहे हैं और कमाई के लिए विदेशी वेबसाइटों का सहारा लिया जा रहा है। हमारी पड़ताल में अश्लील फिल्मों के कारोबार पर हुए खुलासे को लेकर हमने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सवाल भेजे हैं। जवाब आने पर खबर में शामिल करेंगे।

Related Posts

प्रहलाद गुंजल बोले- चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा:बीजेपी में कैडर सिस्टम खत्म, सरकारी मशीनरी को सत्ता बचाने का हथियार बनाया
  • November 21, 2026

पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा है कि राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। भाजपा का…

Read more

Continue reading
खाद की लाइन में किसानों के बीच हाथापाई:बड़ानयागांव सरकारी समिति में एक किसान को चोट लगी, पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया
  • November 21, 2026

बड़ा नयागांव की सहकारी समिति में शुक्रवार सुबह खाद वितरण के दौरान किसानों के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खाद लेने के लिए सुबह से ही आसपास…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली