राहुल अमेरिका में बोले-पाकिस्तान भारत में आतंकवाद बढ़ाता है:हमारे देश में निर्दोषों की हत्या होती रहे और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव

राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत की।

अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, ‘हमारे निर्दोष लोगों की हत्या होती रहे और हम पाकिस्तान के साथ बात करें, यह असंभव है। जब यह रुक जाएगा, तभी बातचीत की कोई संभावना बन सकती है।’

दरअसल, शिकागो यूनिवर्सिटी में एक पाकिस्तानी छात्र ने राहुल से पूछा था कि क्या भारत और पाकिस्तान आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर काम कर सकते हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन देना बातचीत में सबसे बड़ी रुकावट है।

सुनिए पाकिस्तानी छात्र के सवाल पर राहुल का जवाब

राहुल बोले- 2024 का चुनाव अवैध थ, BJP का तंज- कांग्रेस AI मॉडल विदेश भेजें

राहुल ने दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव में कई फर्जी मतदाता थे। एक ब्राजीलियाई महिला के नाम से विधानसभा चुनाव में 23 बार वोट डाले गए, जबकि वह कभी भारत आई ही नहीं।

जब राहुल से पूछा गया कि चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद विपक्ष चुनावों का बायकॉट क्यों नहीं करता? इस पर उन्होंने कहा, ‘चुनाव का बहिष्कार करने से भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती।’

राहुल के बयान पर BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को राहुल को विदेश भेजने पर पैसा खर्च करने के बजाय उनका AI मॉडल भेजना चाहिए। राहुल बार-बार एक ही बातें दोहराते हैं। AI मॉडल उनसे बेहतर काम कर सकता है।

राहुल बोले- गैर लोकतांत्रिक भारत स्वीकार नहीं

राहुल गांधी ने कहा, ‘हम गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है। यह भारत के अधिकांश लोगों की भावना है।

विपक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों की बिना डर अपनी बात कहने की सबसे बड़ी ताकत फिर से बहाल हो। हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं और मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हम यह लड़ाई जीत रहे हैं।’

दिल्ली के पर्यावरण पर भी की बात

जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत के पास कितना समय है? इस सवाल पर राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके पास समय नहीं है। मैं अपने घर में एयर प्यूरीफायर लगवा रहा हूं, क्योंकि मुझे दिनभर सिरदर्द रहता है।’

उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की वजह से लोगों को जो परेशानियां हो रही हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं। छोटे-छोटे बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। लोग कैंसर जैसी बीमारियों से मर रहे हैं।

Related Posts

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में प्रशांत भूषण की पुनर्विचार याचिका खारिज, अलग सुनवाई से SC का इनकार
  • November 20, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े मामले में एडवोकेट प्रशांत भूषण की पुनर्विचार याचिका को दो जजों की बेंच के सामने अलग से सूचीबद्ध करने की मांग…

Read more

Continue reading
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी मंत्री पहली बार भारत पहुंचे:आज शंघाई सहयोग संगठन फोरम में लेंगे हिस्सा; मोदी करेंगे उद्घाटन, 25 देशों को न्योता
  • November 20, 2026

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (बाएं) शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री शुक्रवार को भारत पहुंचे। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

  • November 20, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

  • November 20, 2026
नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

  • November 20, 2026
हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

  • November 20, 2026
पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार