ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी मंत्री पहली बार भारत पहुंचे:आज शंघाई सहयोग संगठन फोरम में लेंगे हिस्सा; मोदी करेंगे उद्घाटन, 25 देशों को न्योता

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (बाएं) शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री शुक्रवार को भारत पहुंचे। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होंगे। वे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली के पुराना किला में फोरम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर तक चलेगा। संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं।

भारत ने इस फोरम के लिए 25 देशों को न्योता भेजा था, जिनमें से 15 ने भागीदारी की पुष्टि की है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों की साझा सभ्यता और संस्कृति को सामने लाना और उनके बीच आपसी बातचीत बढ़ाना है।

पाकिस्तान ने संस्कृति मंत्री की जगह जलवायु मंत्री को भेजा

भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को फोरम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए नामित किया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उसका प्रतिनिधिमंडल फोरम के अलग-अलग विषयों पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेगा। साथ ही SCO के दूसरे सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से अलग बातचीत भी करेगा।

मई 2023 में तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के गोवा दौरे के बाद किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी। बिलावल SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे।

चीन, ईरान सहित कई देश होंगे फोरम में शामिल

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 नवंबर को बताया था कि भारत ने 25 देशों को निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, नेपाल, सऊदी अरब, कंबोडिया, तुर्किये और श्रीलंका शामिल हैं।

पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर शेखावत ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान भी आएगा। उनके मुताबिक, दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यता का विकास साथ-साथ हुआ है। 1947 के बंटवारे के बाद दोनों देश अलग हुए, लेकिन उनकी साझा विरासत में अंतर नहीं है।

शेखावत ने कहा था कि भारत चाहता है कि SCO केवल राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि साझा सभ्यता और मानवीय मूल्यों पर बातचीत का मंच भी बने। इससे देशों और उनके लोगों के बीच बेहतर संबंध और आपसी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

पुराना किला में 3,200 साल पुरानी सभ्यता की झलक दिखाई जाएगी

फोरम के दौरान पुराना किला में ‘अस्तित्व- द एसेंस ऑफ आवर एग्जिस्टेंस’ नाम से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के दिल्ली के इतिहास को पुरातात्विक अवशेषों, कलाकृतियों और वास्तुशिल्प के जरिए दिखाया जाएगा।

ASI के संग्रहालय निदेशक वसंत स्वर्णकार के मुताबिक, पुराना किला में करीब 3,000 साल तक लगातार आबादी रहने के प्रमाण मिले हैं। यहां हुई खुदाई में प्री-मौर्य, महाजनपद, मौर्य, शुंग, कुषाण, गुप्तोत्तर, राजपूत, सल्तनत और मुगल काल से जुड़े अवशेष मिले हैं।

प्रदर्शनी में ये चीजें दिखाई जाएंगी:

  • मौर्यकाल: टेराकोटा की मूर्तियां और हाथ से बनी आकृतियां।
  • राजपूत काल: पत्थर से बनी वैकुंठ विष्णु की प्रतिमा।
  • धार्मिक कलाकृतियां: गजलक्ष्मी की आकृति और गणेश की छोटी मूर्ति।
  • प्राचीन जीवनशैली: पेंटेड ग्रे वेयर संस्कृति के बर्तन, सिक्के, मनके और आभूषण।
  • अन्य अवशेष: इंद्रप्रस्थ का जिक्र करने वाला शिलालेख और घोड़े की खोपड़ी।

इसके अलावा ‘अनंत: ए रेयर 18th सेंचुरी महाभारत स्क्रॉल’ नाम का विशेष पवेलियन भी बनाया जाएगा। इसमें 18वीं सदी की चित्रों से सजी दुर्लभ महाभारत स्क्रॉल प्रदर्शित होगी।

फोरम के दौरान आम लोगों के लिए बंद रहेगा पुराना किला

SCO फोरम और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुराना किला 18 से 22 नवंबर तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में आने वाले इस ऐतिहासिक स्थल को फोरम के बाद आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

फोरम के लिए पुराना किला क्यों चुना गया?

दिल्ली का पुराना किला प्राचीन इंद्रप्रस्थ से जुड़ा माना जाता है। यहां अलग-अलग कालखंडों की सभ्यताओं के अवशेष मिले हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक, यह जगह भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत यात्रा की कई परतों को दर्शाती है। इसी वजह से इसे फोरम के आयोजन के लिए चुना गया।

ASI के संग्रहालय निदेशक वसंत स्वर्णकार के मुताबिक, यहां खुदाई में ऐसे व्यापारिक संबंधों के संकेत भी मिले हैं, जो प्राचीन भारत के उन क्षेत्रों से रहे होंगे, जो आज SCO के सदस्य देश हैं।

Related Posts

राहुल अमेरिका में बोले-पाकिस्तान भारत में आतंकवाद बढ़ाता है:हमारे देश में निर्दोषों की हत्या होती रहे और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव
  • November 20, 2026

राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत की। अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने…

Read more

Continue reading
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में प्रशांत भूषण की पुनर्विचार याचिका खारिज, अलग सुनवाई से SC का इनकार
  • November 20, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े मामले में एडवोकेट प्रशांत भूषण की पुनर्विचार याचिका को दो जजों की बेंच के सामने अलग से सूचीबद्ध करने की मांग…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

  • November 20, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

  • November 20, 2026
नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

  • November 20, 2026
हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

  • November 20, 2026
पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार