
जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस 18 और भाजपा 12 जिलों में आगे हैं। वहीं, 2 जिलों में अन्य आगे हैं।
चूरू के वार्ड नंबर 39 से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और वार्ड 23 से बहू कनिका सिंह चुनाव जीत गई हैं।
सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर 47 से DIG अरशद अली की पत्नी जरीना खान चुनाव हार गई। दौसा के वार्ड नंबर 21 से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या बंशीवाल हार गई हैं।
झुंझुनूं जिला परिषद के वार्ड लंबर 5 से निवर्तमान जिला प्रमुख और पूर्व सांसद नरेंद्र खींचड़ की बहू हर्षिनी कुलहरि ने जीत दर्ज की है।
बीकानेर में पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल की बेटी सरिता मेघवाल को जीत मिलीं। वहीं, नोखा विधायक सुशीला डूडी की बहू निकिता डूडी भी चुनाव जीत गई हैं।
जयपुर में निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चोपड़ा (भाजपा) और उपजिला प्रमुख मोहन डागर (कांग्रेस) चुनाव हार गए हैं। अजमेर में पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा भी चुनाव हार गई हैं।
आज 37 जिलों के 1275 जिला परिषद वार्ड की काउंटिंग हो रही है। इनमें 4 मेंबर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।









