नैनवां पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की:ड्राइवर भी गिरफ्तार, रॉयल्टी और रवन्ना के दस्तावेज नहीं दिखाने पर की कार्रवाई

बिना दस्तावेज बजरी ले जा रहा चालक गिरफ्तार

नैनवां थाना पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। चालक रॉयल्टी और रवन्ना के दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 19 नवंबर को पुलिस गश्त कर रही थी। बस स्टैंड और उनियारा तिराहे के रास्ते पर पुलिस को महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। उसे रोककर जांच की गई तो ट्रॉली में बजरी मिली।

पूछताछ में चालक ने बताया कि वह बजरी सरोली के पास बनास नदी से लाया था। रॉयल्टी और रवन्ना मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक राजूलाल (24), पुत्र दुर्गालाल, निवासी बड़ी पड़ाप, थाना नैनवां को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मुकदमा नंबर 364/2026 धारा 303(2) बीएनएस और 4/21 एमएमआरडी एक्ट के तहत दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश के सुपरविजन और थानाधिकारी हेमराज के नेतृत्व में हुई।

पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाशचंद और पुलिसकर्मी आरिफ, सुरेश, कमलेश, अजय और जितेंद्र शामिल रहे। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Posts

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा
  • November 22, 2026

बूंदी जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबई मतदान केंद्र पर…

Read more

Continue reading
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की
  • November 22, 2026

नमाना गांव में घास भैरू की सवारी निकाली गई। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सवारी में ग्रामीणों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

  • November 22, 2026
बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

  • November 22, 2026
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

  • November 22, 2026
नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

  • November 22, 2026
काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

  • November 22, 2026
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल

  • November 22, 2026
तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल