
नमाना क्षेत्र के गुवार गांव में गुरुवार शाम करीब 6 बजे तालाब किनारे पानी की टंकी के पास लगे ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ। इसके बाद 11 हजार केवी का करंट गांव के कई घरों तक पहुंच गया। घरों में लगे कई बिजली उपकरण जल गए।
ट्रांसफार्मर की डीपी के अंदर लगी चीनी मिट्टी की बुशिंग टूटकर बिखर गई। घटना के बाद ग्रामीण अपने घरों के बिजली उपकरणों को लेकर चिंतित रहे।
ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया था। बिजली भी चालू नहीं हुई। ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।







