
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा हुए। इसके बाद पार्टी ने ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
इधर, राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया। वे हाथ में संविधान की कॉपी लेकर बोले- “सभी दल हमारे साथ आएं और सोमवार को सुप्रीम कोर्ट चलें। ये मोदी,शाह, डोभाल, मोहन भागवत हमारी आवाज नहीं दबा सकते। उनको हटना पड़ेगा।”

अभिजीत दीपके शनिवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर लैंड करते ही प्लेन में उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।









