
नमाना कस्बे के हॉट बाजार स्थल पर नवरात्रि के मौके पर माता रानी का दरबार सजाया गया था। यहां 9 दिनों तक डांडिया कार्यक्रम चला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के समापन पर 1100 बाल कन्याओं के लिए कन्या भोज का आयोजन किया गया। नन्ही-मुन्नी कन्याओं ने भोजन ग्रहण किया और उन्हें फलाहार भी बांटा गया।
चेतन गोस्वामी ने बताया कि हर साल नवरात्रि पर विशाल कन्या भोज होता है। इसमें कस्बे के भामाशाहों के सहयोग से यह आयोजन पूरा किया जाता है।
इस धार्मिक कार्यक्रम में मां दुर्गा कार्यकारिणी के सदस्य महावीर राठौर, तरुण चित्तौड़ा, विशाल राठौर, शंकर ट्रेलर, युगल शर्मा, भूपेंद्र मेवाड़ा और लोकेश राठौर समेत कई लोग शामिल हुए।








