
रामलीला में रस्सी के सहारे हनुमान की उड़ान भरी।
हिंडोली के त्रिवेणी धाम पर श्रीराम कला मंडल की रामलीला में सोमवार रात रामेश्वरम स्थापना, रामसेतु निर्माण, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान उड़ान और भरत-हनुमान मिलाप का मंचन हुआ। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने राम-सीता की आरती उतारकर शुभारंभ किया।

स्थानीय कलाकारों ने रामलीला में भाग लिया।
स्थानीय कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित करने और भरत द्वारा हनुमान को मायावी दानव समझकर बाण मारने के दृश्यों में दर्शक भावुक हो गए।
रामलीला का मुख्य आकर्षण हनुमान उड़ान का रोमांचक दृश्य रहा। हनुमान बने कलाकार ने संजीवनी बूटी लाने के लिए लक्ष्मीनाथ मंदिर से रस्से के सहारे उड़ान भरी। सैकड़ों दर्शक इस दृश्य को देखने डटे रहे।

हनुमान बने कलाकार ने संजीवनी बूटी लाने के लिए लक्ष्मीनाथ मंदिर से रस्से के सहारे उड़ान भरी।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा, रामायण हमें मानवीय मूल्य सिखाती है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर धार्मिक कहानियां सुनाने की अपील की। एएसआई मणिराज सिंह, नितेश खटोड़ समेत कई अतिथि मौजूद थे।








