
हिण्डोली नगरपालिका के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष हनुमान व्यास, अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद शामिल हुए। अध्यक्ष ने सभी पार्षदों का स्वागत कर बैठक की कार्यवाही शुरू की।
बैठक में कुल सात बिंदुओं पर चर्चा हुई और उन पर सर्वसम्मति बनी। मुख्य प्रस्तावों में रामसागर झील से गंदा पानी निकालने, कालबेलिया, बंजारा और भांड समुदाय के लिए शमशान की जगह आवंटित करने और सभी शमशानों के सौंदर्यीकरण पर सहमति बनी।
इसके अलावा, नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने पर भी बात हुई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं अध्यक्ष के सामने रखीं। अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को हल करने का पूरा आश्वासन दिया। विचार-विमर्श के बाद बैठक खत्म हुई।








