
डाबी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को सीकर से गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि डाबी थानाधिकारी के नेतृत्व में बनी टीम ने पॉक्सो एक्ट के इस प्रकरण में कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने महिला अत्याचार और पॉक्सो एक्ट के मामलों में फरार अपराधियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत और जसवीर मीणा के मार्गदर्शन में, वृताधिकारी गंगासहाय शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी।
पुलिस टीम ने 28 वर्षीय आरोपी को सीकर से पकड़ा। आरोपी एक साल से लगातार ठिकाने बदल रहा था।
अनुसंधान में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।









