गोठड़ा महात्मा गांधी स्कूल जर्जर हालत में, अभिभावकों ने की टीसी की मांग

बूंदी। गोठड़ा कस्बे में स्थित महात्मा गांधी सीनियर सैकंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल शिक्षा विभाग की अनदेखी का शिकार हो रहा है। 56 वर्ष पहले बना यह स्कूल अब बुरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में छतों से पानी टपक रहा है, दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है और चारों ओर बहते गंदे पानी के कारण सीलन से दीवारें कमजोर हो गई हैं, जिनमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।

12 में से केवल 2 कमरे ही सुरक्षित
प्रधानाचार्य हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि विद्यालय में कुल 12 कमरे हैं, जिनमें से केवल दो ही उपयोग लायक हैं। शेष सभी कक्षाओं की स्थिति बेहद खराब है। विद्यालय में वर्तमान में 277 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

अभिभावकों में आक्रोश, टीसी की मांग
शनिवार सुबह करीब 8 बजे 25 अभिभावक स्कूल पहुंचे और विद्यालय की दयनीय स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) की मांग की, ताकि वे अपने बच्चों का प्रवेश किसी सुरक्षित विद्यालय में करा सकें।

अधिकारी मौके पर पहुंचे, ज्ञापन सौंपा गया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल स्टाफ ने शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एबीईओ अनीता मीणा मौके पर पहुंचीं और विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कई ग्रामीण भी स्कूल परिसर में एकत्र हो गए और उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल मरम्मत और नए भवन के निर्माण की मांग रखी।

Related Posts

खटकड़ में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात:भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रुप से सुना
  • October 25, 2026

रविवार को खटकड़ पंचायत समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के रथ के आगमन पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक…

Read more

Continue reading
नैनवां में स्टूडेंट्स ने 5 सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा:निबंध, आशुभाषण; प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और एकल गीत में चुने गए विजेता
  • October 23, 2026

नैनवां में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, नैनवां में शुक्रवार को हुई इन प्रतियोगिताओं का…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें