
नमाना कस्बे में हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा कार्यकारिणी समिति कन्या भोज का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम मंगलवार को माता रानी हाट बाजार में होगा।
इसमें कस्बे की सभी कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। कन्या भोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
इसके बाद माता रानी का जुलूस भी निकलेगा। इसमें भी ज्यादा से ज्यादा धर्म प्रेमियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। कार्यक्रम से जुड़े कार्यकारिणी सदस्य चेतन गोस्वामी, महावीर राठौर, तरुण चित्तौड़ा और विशाल राठौर हैं।








