ई-मित्र से 50 हजार रुपए ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार:बारां जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई देई पुलिस, कई वारदातों में शामिल

बारां में ई-मित्र संचालक को 50 हजार रुपए का चूना लगाकर भागा आरोपी गिरफ्तार।

ई-मित्र केंद्र पर 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर बिना भुगतान किए फरार हुए आरोपी को देई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हनुमान गुर्जर पुत्र कैलाश गुर्जर कोटा ग्रामीण के केथूदा गांव का निवासी है और वर्तमान में बारां जेल में बंद था। पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर उसे गिरफ्तार किया है।

वारदात 4 अक्टूबर को देई बस स्टैंड स्थित पावर हाउस कॉलोनी में हुई थी, जहां आरोपी ने बैंक में रुपए जमा करवाने के बहाने ई-मित्र संचालक से क्यूआर कोड के जरिए 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए और फिर बहाना बनाकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस तरह की कई वारदातें कर चुका है। उससे पूछताछ जारी है।

बैंक में रुपए जमा करवाने के बहाने की ठगी

थानाधिकारी हनुमान सहाय के अनुसार, 4 अक्टूबर को आरोपी देई बस स्टैंड स्थित पावर हाउस कॉलोनी में मनीष कुमार विजय की ई-मित्र दुकान पर आया था। उसने दुकानदार से 50 हजार रुपए बैंक खाते में जमा करवाने की बात कही। इस पर दुकानदार ने क्यूआर कोड के माध्यम से 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

रुपए मांगने पर बहाना बनाया, बाइक से भागा

रुपए ट्रांसफर होने के बाद जब दुकानदार ने आरोपी से भुगतान मांगा तो वह बहाना बनाकर फोन पर बात करते हुए दुकान से बाहर निकल गया। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित मनीष कुमार विजय ने देई थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।

बारां जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तारी

मामले में कार्रवाई करते हुए देई पुलिस ने आरोपी हनुमान गुर्जर को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर बारां जेल से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। अब उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों और ठगी से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Posts

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा
  • October 29, 2026

लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री का ट्रेन में छूटा सामान दोस्त को लौटाया। देवास से कोटा जा रहे यात्री के लेडीज सूट ट्रेन संख्या 12465 में छूट गए थे। सामान…

Read more

Continue reading
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे
  • October 28, 2026

बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे ने बाल देखरेख संस्थानों को निरीक्षण किया। बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे ने बुधवार को राजकीय और गैर-राजकीय बाल देखरेख संस्थानों…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें